Firing at Kapil Sharma House: मनोरंजन जगत से एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है. मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Comedian Kapil Sharma) के पंजाब के अमृतसर स्थित आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
मनोरंजन की दुनिया के बेताज बादशाह और मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को लेकर एक बेहद परेशान करने वाली खबर आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अमृतसर में स्थित उनके ‘होली सिटी’ (Holy City Amritsar) वाले घर के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग की गई है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग खौफ में हैं.
फायरिंग की इस घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है (Punjab Police) . हालांकि, जब इस गंभीर मामले पर पुलिस के आला अधिकारियों से बातचीत करने की कोशिश की गई, तो अभी तक किसी भी अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर कोई भी बयान देने या जवाब देने से पूरी तरह इनकार कर दिया है. पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फूंक-फूंक कर कदम रख रही है.
मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. कपिल शर्मा के घर के आस-पास और पूरी कॉलोनी में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को पुलिस द्वारा बारीकी से खंगाला जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके रूट का पता लगाया जा सके.
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा को निशाना बनाया गया हो. इससे पहले भी उनके अन्य कई ठिकानों, यहां तक कि विदेशों में मौजूद उनके रेस्टोरेंट्स पर भी फायरिंग की वारदातें हो चुकी हैं. इसी पुरानी रंजिश या धमकी के सिलसिले को जोड़ते हुए आज अमृतसर स्थित उनके घर के बाहर भी फायरिंग होने का यह नया मामला सामने आया है.
यह भी पढ़ें: हापुड़ के बकरीद बाजार में उतरा 31 लाख का ‘बाहुबली’ भैंसा! इसका वीआईपी डाइट चार्ट सुनकर उड़ जाएंगे होश
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…