देश

महाराष्ट्र के नासिक में कोविड-19 का पहला मामला, शिवसेना सांसद हेमंत गोडसे पॉजिटिव, घर पर क्वारंटीन

महाराष्ट्र के नासिक जिले में कोविड-19 का पहला मामला सामने आया है. शिवसेना के वरिष्ठ नेता और सांसद हेमंत तुकाराम गोडसे की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. फिलहाल, उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की सलाह पर वह होम क्वारंटीन में रहेंगे.

गोडसे ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से यह जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है. डॉक्टर की सलाह के अनुसार, मैं अगले कुछ दिनों तक घर पर ही क्वारंटीन रहूंगा और इस दौरान आपसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल पाने के लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं. हम सभी से विनम्र निवेदन है कि अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें!”

उन्होंने लिखा, “आपके प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ, चिंता करने की कोई बात नहीं है. मैं जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ हो जाऊंगा और आपकी सेवा में लौटूंगा.”

कोविड से 435 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौटे

इसी बीच, महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 86 नए मामलों की पुष्टि हुई है. हालांकि, राहत भरी खबर यह है कि कोविड से 435 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से अपने घर वापस लौट गए हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 590 रह गई है. वहीं, सोमवार को 369 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे थे.

इसके अलावा, संक्रमण के साथ मौतों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई है. महाराष्ट्र में कोविड से चार मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें नागपुर से दो, मिरज से एक और चंद्रपुर से एक मरीज की मृत्यु हुई. इस साल जनवरी से अब तक राज्य में कोविड से कुल 14 मौतें हो चुकी हैं.

जनवरी से अब तक कुल 959 कोविड केस मिले

उल्लेखनीय है कि जनवरी से अब तक राज्य में कुल 12,880 स्वैब सैंपल की जांच की गई है, जिनमें से 959 सैंपल कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए. इनमें से सबसे अधिक 509 मामले मुंबई से सामने आए हैं.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड मामलों की संख्या में समय-समय पर वृद्धि देखी जा रही है, जो केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों और कुछ देशों में भी इसी तरह की स्थिति देखी जा रही है. सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने, मास्क पहनने, भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.


ये भी पढ़ें: पुणे में पीएम आवास योजना-ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बोले – हर पात्र गरीब को मिलेगा घर


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago