Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले के लोगों के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब पहली बार पूर्णिया से दिल्ली और हैदराबाद के लिए सीधी हवाई सेवा की शुरुआत हुई. इस नई सुविधा से लोग खुश हैं. इसे लेकर यात्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस एयर सेवा से न केवल समय की बचत होगी बल्कि यात्रा भी बेहद आसान होगी.
नवनिर्मित पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट पर रविवार को पहली बार विमान की लैंडिंग हुई. दिल्ली से आई फ्लाइट की सभी सीटें भरी हुई थीं, जबकि हैदराबाद जाने वाली उड़ान में भी 90 प्रतिशत से अधिक यात्री थे. उन्होंने बताया कि दो दिनों से टिकटों की भारी मांग बनी हुई थी और लोगों में काफी उत्साह देखा गया. यात्रियों को अब सीधी कनेक्टिविटी मिलने से काफी राहत मिली है.
पूर्णिया से हैदराबाद जा रहे बिट्स पिलानी हैदराबाद कैंपस के छात्र अर्श ने आईएएनएस से कहा, “पहले दिल्ली या पटना से पूर्णिया पहुंचने में बहुत दिक्कत होती थी. अब फ्लाइट सेवा शुरू होने से यात्रा में काफी सुविधा और समय की बचत हो रही है. यह मोदी सरकार की शानदार पहल है, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं.”
वहीं, मल्लारेड्डी मेडिकल कॉलेज हैदराबाद की छात्रा जोया सुल्ताना ने कहा, “मुजफ्फरपुर के आसपास एयरपोर्ट न होने से पहले सफर बेहद मुश्किल था. अब पूर्णिया से सीधे उड़ान मिलने के बाद सब कुछ आसान हो गया है. इसके लिए मैं केंद्र सरकार का दिल से आभार व्यक्त करती हूं.”
यात्री पम्मी शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे शहर पूर्णिया को बड़ा तोहफा दिया है. अब हमारे बच्चे सीधे पूर्णिया से दिल्ली और हैदराबाद जा सकते हैं. यह हमारे शहर के विकास की दिशा में बड़ा कदम है, इसके लिए हम प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं.”
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: कटिहार में तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा-सत्ता में आते ही वक्फ कानून को कूड़े में फेंक देंगे
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…