देश

मतदान से पहले ‘गद्दारी’! चिराग पासवान ने मुस्लिम लीडर को किया पार्टी से बाहर; क्यों लिया फैसला?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी छाई हुई है. पूरे बिहार में इस वक्त विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है. राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं की चुनावी मैदान में सक्रियता बढ़ गई है. पहले चरण के मतदान के लिए अब कुछ ही समय बचा हुआ है. इस बीच चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने एक बड़े मुस्लिम नेता को दल से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. आखिर ऐसा क्या हुआ की चिराग पासलान (Chirag Paswan) को चुनाव के बीच ऐसा फैसला लेना पड़ा?

चिराग पासवान ने प्रदेश प्रधान महासचिव मोहम्मद मोतिउल्लाह खान के खिलाफ एक्शन लिया. लोक जनशक्ति पार्टी ने प्रदेश प्रधान महासचिव मोहम्मद मोतिउल्लाह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे हैं. अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल ने इस संबंध में पत्र जारी कर जानकारी दी.

विरोधी दलों से संपर्क का आरोप

बिहार चुनाव के मतदान (Bihar Election 1st Phase Voting) से ठीक पहले लोक जनशक्ति पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने प्रदेश प्रधान महासचिव जमुई निवासी मोहम्मद मोतिउल्लाह खान को पार्टी से बाहर कर दिया है. उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और विरोधी दलों से संपर्क रखने का गंभीर आरोप लगा है.

Bihar Election के बीच कार्यकर्ताओं में हलचल

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल ने के पत्र के अनुसार, मोहम्मद मोतिउल्लाह को न सिर्फ प्रदेश प्रधान महासचिव पद से मुक्त किया गया है, बल्कि उनकी पार्टी सदस्यता भी रद्द कर दी गई है. यह कार्रवाई रविवार की दोपहर लगभग 1 बजे सार्वजनिक हुई, जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई है.

ये भी पढ़ें: पैरों की सूजन से हैं परेशान? 10 मिनट में राहत के लिए 5 घरेलू नुस्खे अपनाएं

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मोतिउल्लाह के विरोधी दलों से संपर्क और गतिविधियों के प्रमाण मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया. कार्रवाई के बाद पार्टी के अंदर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. कई लोग लोजपा (आर) के इस कदम को जरूरी अनुशासनात्मक कार्रवाई बता रहे हैं, वहीं कुछ कार्यकर्ता इसे अचानक और कठोर फैसला मान रहे हैं.

चुनाव से पहले असमंजस का माहौल

मोहम्मद मोतिउल्लाह लोजपा (रामविलास) से लंबे समय से जुड़े थे और पूर्व में जमुई जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उनका झुकाव दिवंगत नेता रामविलास पासवान के समय से ही पार्टी के प्रति रहा है. इस निष्कासन से जिले की लोजपा इकाई में असमंजस का माहौल देखा जा रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago