देश

भागलपुर में बड़ा सड़क हादसा, कांवड़ियों को लेकर जा रही डीजे वैन गड्ढे में गिरी, पांच की मौत, तीन की हालत नाजुक

बिहार के भागलपुर में रविवार देर रात कांवड़ियों को लेकर जा रही डीजे वैन गड्ढे में जा गिरी. वैन में कुल 9 कांवड़िए (Kanwadiyas) सवार थे. हादसे के बाद सभी को शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच युवकों को मृत घोषित कर दिया.

मृतकों की पहचान संतोष कुमार (18), मनोज कुमार (24), विक्रम कुमार (23), अंकुश कुमार (18) और रवीश कुमार उर्फ मुन्ना (18) के रूप में हुई है. डॉक्टरों के मुताबिक, अब अस्पताल में भर्ती तीन युवकों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है.

Kanwadiyas को लेकर जा रही थी वैन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रविवार देर रात 12 बजे के करीब हुआ, जब डीजे वैन सभी कांवड़ियों (Kanwadiyas) को सुल्तानगंज से ज्येष्ठगौर नाथ लेकर जा रही थी, तभी रास्ते में गाड़ी बिजली के तार से टकरा गई. इसके बाद गाड़ी असंतुलित होकर गड्ढे में जा गिरी. जिस गड्ढे में यह गाड़ी गिरी, उसमें पानी भी भरा हुआ था.

यह भी पढ़ें- बाबा वैद्यनाथ के दर्शन कर वापस दिल्ली लौटे सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने फोन कर लिया हालचाल

हालांकि, इस दौरान पांच लोग गाड़ी से कूद गए, जिनमें से तीन की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. इस हादसे के बारे में फौरन पुलिस-प्रशासन को जानकारी दी गई, जिसके बाद सभी घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस हादसे के बारे में मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई.

पहले भी हो चुके हैं हादसे

बता दें कि अब तक देशभर के कई राज्यों में कांवड़ियों संग हुए हादसे के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं. इससे पहले 29 जुलाई को झारखंड के देवघर में कांवड़ियों से भरी बस और सिलेंडर से लदे ट्रक के बीच टक्कर होने से 9 कांवड़ियों (Kanwadiyas) की मौत हो गई थी, जबकि 21 घायल हो गए थे. बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे, जो श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण करने के उद्देश्य से देवघर आ रहे थे. इसी दौरान जमुनिया के पास सामने से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक से उनकी बस की सीधी टक्कर हो गई थी. कई श्रद्धालुओं को मामूली चोटें भी आई थीं, जबकि कुछ लोग बच भी गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

7 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

9 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

16 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

33 minutes ago