Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बाबा वैद्यनाथ के दर्शन कर वापस दिल्ली लौटे सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने फोन कर लिया हालचाल

Manoj Tiwari: सांसद मनोज तिवारी ने 110 किलोमीटर की बाबा वैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा पूरी कर रविवार देर रात दिल्ली वापसी की. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी.

Manoj Tiwari: बाबा वैद्यनाथ के दर्शन कर वापस दिल्ली लौटे सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने फोन कर लिया हालचाल - भारत एक्सप्रेस

सांसद (MP) मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने बिहार (Bihar) के सुल्तानगंज (Sultanganj) से बाबा बैद्यनाथ (Baba Baidyanath) धाम तक की कावड़ (Kanwar) यात्रा पूरी कर ली है।

Manoj Tiwari: भोजपुरी गायक और दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने 110 किलोमीटर की बाबा वैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा पूरी कर रविवार देर रात दिल्ली वापसी की. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि वे अर्धरात्रि के करीब दिल्ली पहुंचे. उन्होंने बताया कि पूरी यात्रा उन्होंने नंगे पांव तय की.

दिव्यता का अनुभव कर रहा हूं- सांसद मनोज तिवारी

सांसद मनोज तिवारी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा,
जय भोलेनाथ.. जय वैद्यनाथ.. मैं अर्धरात्रि दिल्ली पहुँच गया था.. 110 km पैदल.. नंगे पाँव.. कांवड़ संभाल के चल पड़ा.. जिस शक्ति ने चलाया, पहुँचाया, वो महादेव ही थे.. दिल्ली मुख्यमंत्री @gupta_rekha जी ने फोन पर हालचाल लिया.. जल्दी मिलेंगे.. पैर में छाले पड़े हैं.. पर दिव्यता का अनुभव कर रहा हूँ सुबह 9 बजे से 10:30 तक घर पर रहूँगा.

सीएम रेखा गुप्ता ने फोन कर लिया हालचाल

उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फोन पर उनका हालचाल लिया है और जल्द मुलाकात की बात कही है.

कांवड़ के पारंपरिक वेश में दिखे मनोज तिवारी

एक्स पर साझा की गई तस्वीरों में सांसद मनोज तिवारी कांवड़ के पारंपरिक वेश में दिख रहे हैं. पहली फोटो में वे कंधे पर कांवड़ उठाए हुए हैं, जिसमें कलश में जल भरा हुआ है और आसपास अन्य कांवड़िये भी नजर आ रहे हैं. दूसरी फोटो में वे अपनी बेटी के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में उनके पैरों पर छाले साफ़ नज़र आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- वोटर ID विवाद में फंसे तेजस्वी! दो-दो कार्ड पर आयोग ने मांगा जवाब, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें?

सांसद मनोज तिवारी ने लिखा कि वह सोमवार सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक अपने आवास पर मौजूद रहेंगे. फिलहाल कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक इंतजाम किए गए हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital