देश

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

भारत में मोबाइल गेमिंग के शौकीनों का सालों पुराना इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. गारेना ने आखिरकार घोषणा कर दी है कि free fire india launch date 2026 time तय हो चुका है और गेम आज यानी 28 अक्टूबर से एंड्रॉयड और आईफोन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर लाइव किया जा रहा है.

बता दें जितने भी गेमर्स लंबे समय से गूगल और सोशल मीडिया पर garena free fire india launch को लेकर सर्च कर रहे थे, उनके लिए आज का दिन दिवाली से कम नहीं है.

जानिए कितने बजे से शुरू होगा डाउनलोड(free fire india launch date & time)

अगर आप भी यह सोच रहे थे कि free fire india kab aaegi, तो आपको बता दें कि कंपनी आज दोपहर से गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर गेम का लिंक लाइव करना शुरू कर रही है. गारेना के मुताबिक गेम का रोलआउट चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है ताकि सर्वर पर अचानक भारी लोड न पड़े. अगर आपको स्टोर पर तुरंत डाउनलोड बटन न दिखाई दे तो थोड़ा इंतजार करें, कुछ ही समय में free fire india launch का ऑफिशियल बटन आपके डिवाइस में भी दिखने लगेगा.

फर्जी APK फाइलों के चक्कर में न पड़ें

गेम के आधिकारिक रूप से आने की खबरों के बीच कई फर्जी वेबसाइट्स दावा कर रही हैं कि वे गेम की APK फाइल दे रही हैं. साइबर एक्सपर्ट्स और कंपनी ने सख्त चेतावनी जारी की है कि अनजान लिंक या थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स से गेम डाउनलोड करने की गलती न करें. ऐसा करने से आपका मोबाइल फोन हैक हो सकता है या बैंक डिटेल्स लीक हो सकती हैं. डाउनलोड का सही तरीका सिर्फ यही है कि आप प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर ‘freefire india’ सर्च करें और आधिकारिक ऐप ही इंस्टॉल करें.

दिवाली इवेंट्स और हर फोन में चलने वाला गेम

इस बार के देसी वर्जन में भारतीय गेमर्स के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. गेम की एंट्री के साथ ही इसमें दिवाली स्पेशल कैंपेन लाइव हो रहा है, जिसमें खिलाड़ियों को कई भारतीय थीम वाले एक्सक्लूसिव आइटम्स मिलेंगे. इसके अलावा, डेवलपर्स ने इस गेम को इतना लाइटवेट बनाया है कि यह कम रैम वाले सस्ते और नॉर्मल स्मार्टफोन्स पर भी बिना किसी रुकावट या लैग के आसानी से चल सकेगा.

ये भी पढ़ें-छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

माता-पिता के लिए क्या है राहत?

गेमिंग की लत को रोकने के लिए free fire india में सख्त सुरक्षा फीचर्स जोड़े गए हैं. 18 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों को गेम में अकाउंट बनाने के लिए अपने माता-पिता की अनुमति और मोबाइल वेरिफिकेशन की जरूरत होगी. इसके साथ ही, नाबालिगों के लिए रोज गेम खेलने की अधिकतम सीमा तय की गई है, जिसके खत्म होते ही गेम अपने आप अगले दिन के लिए लॉक हो जाएगा. इन नए नियमों के बाद माता-पिता भी बच्चों के स्क्रीन टाइम को लेकर पूरी तरह बेफिक्र रह सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

रोमानिया से भारत लाया जा रहा यूक्रेनी नागरिक, 11% साप्ताहिक रिटर्न का लालच देकर की थी करोड़ों की ठगी

Oleksandr Zapichenko Extradition: CBI ने ED, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से मनी…

10 minutes ago

बिहार की कनेक्टिविटी का नया अध्याय: 21 नवंबर को देश को समर्पित होगा ‘नीतीश सेतु’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

बिहार को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को 'नीतीश सेतु'…

43 minutes ago

छठ महापर्व 2026: आस्था के महापर्व पर सुरक्षा और सुविधाओं का खास इंतजाम, 12,806 घाटों पर तैनात रहे गोताखोर

Bihar Chhath Puja 2026: बिहार में छठ महापर्व 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. राज्य…

59 minutes ago

मप्र में सरकार का बड़ा कदम! 21 दिसंबर तक चलेगा ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ विशेष अभियान

मध्य प्रदेश में बाल विवाह रोकने के लिए 21 दिसंबर 2026 तक 'बाल विवाह मुक्त…

1 hour ago