देश

प्रेमिका को गोवा घुमाने के बहाने साथ ले गया प्रेमी, बीच रास्ते में किया मर्डर, पुलिस ने दबोचा

गोवा पुलिस ने 15 जून को हुई एक युवती की हत्या का केस सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया है, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपी अपनी प्रेमिका को गोवा घुमाने लेकर गया था और वहां उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी का नाम संजय बताया जा रहा है, जो कर्नाटक के हुबली का निवासी है.

15 जून को युवती की डेड बॉडी मिली थी

दक्षिण गोवा के पुलिस अधीक्षक टीकम सिंह वर्मा के मुताबिक, धारबांदोडा इलाके के प्रतापनगर जंगल में 15 जून को युवती की डेड बॉडी मिली थी. उसके पास एक पर्स था, जिससे जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिली. इसी बीच कर्नाटक के हुबली में रहने वाले युवक की जानकारी हासिल हुई. पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद उस युवती की भी पहचान हो सकी.

बताया गया कि हुबली से संजय अपनी प्रेमिका रोशनी को गोवा घुमाने लाया था. यात्रा के दौरान बस में कथित तौर पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. इसके कारण दोनों बागा की जगह अधूरे रास्ते में धारबांदोडा में उतर गए. आरोप है कि संजय अपनी प्रेमिका रोशनी को प्रतापनगर के जंगल में ले गया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी.

गोवा घूमने का था प्लान

पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि ये लोग बस के जरिए सफर कर रहे थे और गोवा घूमने का प्लान था. इनको जहां जाना था, उसके पहले रास्ते में उतर गए. उसी जगह पर आरोपी ने मर्डर की घटना को अंजाम दिया और उसके बाद वहां से भाग गया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जांच में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच कुछ पर्सनल विवाद था. इसकी वजह से युवक ने युवती का मर्डर कर दिया.

पुलिस अधीक्षक वर्मा के मुताबिक, पिछले कई साल से युवक और युवती दोनों रिलेशनशिप में थे. दोनों एक ही स्कूल में पढ़े थे. फिलहाल लड़की एक स्कूल में काम करती थी और लड़का बेरोजगार है. उन्होंने इस हत्याकांड को लेकर कहा कि जांच सही दिशा में चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

2 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

25 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

28 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

44 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

54 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

55 minutes ago