2000 year old shoes found
2000 Year Old Shoes Found: इंग्लैंड में मौजूद रोमन किले ‘मैग्ना’ की खुदाई चल रही थी. तभी पुरातत्वविदों को एक ऐसी चीज मिली जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. रोमन किले में पुरातत्वविदों को करीब 2000 साल पुराने जूते मिले हैं. ये जूते गहरी खाईमें दबे मिले. जिनमें से एक जूता पूरी तरह से सुरक्षित है. खुदाई में मिले इन जूतों की लंबाई एक फीट बताई जा रही है.
इंग्लैंड के रोमन किले की साल 2023 से खुदाई चल रही है. इस खुदाई में पुरातत्वविदों को दो विशाल जूते, प्राचीन बर्तन, मार्बल का टुकड़ा, चमड़े और लकड़ी का कंघा जैसी चीजें मिली हैं. खुदाई में मिले इन जूतों का सोल पूरी तरह से सुरक्षित है. इतने सालों तक जमीन में दबे रहने के बावजूद इनमें एक खरोंच तक नहीं पाया गया है.
रोमन किले की खुदाई कर रहे शोधकर्ताओं ने कहा कि खुदाई में मिले जूते किसी रोमन सैनिक के हुआ करते थे, जिसका पैर काफी बड़ा है. उन्होंने जूते के आकार के बारे में बताते हुए कहा कि इस जूते की लंबाई पैर की अंगुली से लेकर एड़ी तक करीब 12.6 इंच है. शोधकर्ताओं का कहना है कि ये खोज इस बात का पता लगाने में मददगार साबित होगा कि उस वक्त जूते कैसे बनाए जाते थे.
शोधकर्ताओं के अनुसार पहले जो जूता पाया गया था, उसका सोल सुरक्षित था. जूते में लगी हील का कुछ हिस्सा अभी भी जूते से जुड़ा हुआ था. जिससे यह जानकारी लग सकी कि पहले रोम के लोग जूता कैसे बनाते थे. रोमन के समय में जूता बनाने के लिए चमड़े के कई परतों को एक के ऊपर एक करके जोड़ा जाता था. जिससे जूता काफी टिकाऊ और मजबूत होता था.
शोधकर्ताओं का कहना है कि रोमन किले में मौजूद इन जूतों से कई सारी जानकारी सामने आ सकती है. फिलहाल इसपर शोध जारी है.
– भारत एक्सप्रेस
Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…
Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…
Village Life Heaven Or Hell: गांव की जिंदगी की खूबसूरत तस्वीर के पीछे छिपी हकीकत…
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…
Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…