देश

जिगाना पिस्टल, असॉल्ट राइफल्स से लेकर सामूहिक विनाश हथियार तक, पत्नी भानवी सिंह ने राजा भैया पर क्या-क्या लगाये आरोप

उत्तर प्रदेश की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने एक बार फिर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. भानवी सिंह ने 3 जून 2025 को स्वयं प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में जाकर शिकायत दर्ज कराई.

अवैध और विदेशी हथियारों का जखीरा

भानवी सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पति के पास अवैध, प्रतिबंधित और सामूहिक विनाश वाले विदेशी हथियारों का जखीरा मौजूद है. इसमें नाटो ग्रेड ‘जिगाना’ पिस्टल, ऑटोमेटिक असॉल्ट राइफल्स और अन्य घातक हथियार शामिल हैं. साथ ही, उन्होंने कहा कि उनके अपने लाइसेंसी हथियार भी उनके पति ने जबरन छीन लिए हैं.

सुरक्षा खतरे का दावा

भानवी सिंह का आरोप है कि ये हथियार जन सुरक्षा और आंतरिक शांति के लिए गंभीर खतरा हैं. उन्होंने अपनी शिकायत के साथ मोबाइल वीडियो और तस्वीरें भी सबूत के तौर पर PMO को सौंपीं.

PMO ने गृह मंत्रालय को भेजा मामला

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पीएमओ ने इसे गृह मंत्रालय को भेजा. इसके बाद 3 सितंबर 2025 को गृह मंत्रालय ने आंतरिक सुरक्षा विभाग को जांच का आदेश दिया और यूपी के चीफ सेक्रेटरी (गृह) से रिपोर्ट मांगी.

ये भी पढ़ें: असम में भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक! ACS अधिकारी नूपुर बोरा के पास से करोड़ों की संपत्ति बरामद, अवैध घुसपैठियों के नाम कर दी थी सरकारी जमीन

जान से मारने की धमकियां और CBI शिकायत

भानवी सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने एक घटना का जिक्र किया जिसमें राजा भैया ने कमरे में गोली चलाई थी और उनकी छोटी बेटी बाल-बाल बची थी. इसके अलावा, उन्होंने CBI को भी शिकायत दर्ज कराई है.

न्याय और सुरक्षा की मांग

भानवी सिंह ने सरकार और प्रशासन से अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग की है. उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए.राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

9 hours ago