Bharat Express DD Free Dish

असम में भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक! ACS अधिकारी नूपुर बोरा के पास से करोड़ों की संपत्ति बरामद, अवैध घुसपैठियों के नाम कर दी थी सरकारी जमीन

Npuur Bora Vigilance Raid: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि नूपुर पर काफी दिनों से नजर रखी जा रही थी. उनपर अपने कार्यकाल में गैर-कानूनी तरीके से भारी संपत्ति अर्जित की.

Npuur Bora Vigilance Raid

Nupur Bora Vigilance Raid: असम में एक भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है. असम की मुख्यमंत्री विशेष सतर्कता सेल ने असम सिविल सेवा (ACC) की एक अधिकारी नूपुर बोरा के पास से करोड़ों की संपत्ति जब्त की है. उनपर कथित तौर पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम सरकारी जमीनें दर्ज कराने के आरोप थे.

नूपुर बोरा पर मुख्यमंत्री विशेष सतर्कता सेल काफी दिनों से नजर रखी हुई थी. इसी दौरान आज टीम ने छापा मारा तो उनके घर से 90 लाख रुपये नकद और 1 करोड़ रुपये से अधिक के सोने के गहने मिले.

काफी दिनों से रखी जा रही थी नजर

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि नूपुर पर काफी दिनों से नजर रखी जा रही थी. उनपर अपने कार्यकाल में गैर-कानूनी तरीके से भारी संपत्ति अर्जित की.

जांच एजेंसियों के मुताबिक असम के बारपेटा जिले में सर्कल ऑफिसर के पद पर कार्य करने के दौरान नूपुर ने कथित तौर पर सरकारी जमीनों को अवैध घुसपैठियों के नाम दर्ज कराई थी. इस दौरान उन्होंने खूब अवैध संपत्ति बनाई.

जहां गई अवैध संपत्ति बनाई

विजिलेंस की टीम ने अब नूपुर से जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है. छापेमारी भी लगातार चल रही है. इसी के तहत विजिलेंस की टीम राजस्व सर्कल से जुड़े लाट मंडल सूरजित डेका के घर पर भी छापेमारी की. डेका पर भी आय से अधिक संपत्ति बनाने का आरोप है. इसके अलावा उनपर बारपेटा के अलग-अलग इलाकों में जमीन खरीदने का भी आरोप लगा है. डेका पर ये भी आरोप लगे हैं कि उन्होंने ये जमीनें नूपुर बोरा के साथ मिलकर बनाई है.

ये भी पढ़ें- ITR भरने की आखिरी तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं फाइल

2019 में असम सिविल सेवा में हुई चयनित

नूपुर बोरा ने 2019 में असम सिविल सेवा की परीक्षा पास की थी. इसके बाद वो बारपेट और कार्बी आंगलोंग जिलों में अच्छे पदों पर काम किया. बारपेट में काम करने के दौरान ही उनपर अवैध घुसपैठियों को सरकारी जमीन देने के आरोप लगे. जब मामला उछल गया तो उनका तबादला कामरूप जिले में कर दिया गया. वहां पर भी उन्होंने जमकर भ्रष्टाचार किया. जमीन के मामलों में गड़बड़ी और कई जगहों पर नियम विरुद्ध काम करने के आरोप लगे थे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read