Ganesh Chaturthi 2025: वडोदरा के पानीगेट इलाके में भगवान गणेश की प्रतिमा (Lord Ganesha) पर अंडे फेंकने की घटना ने पूरे शहर को हिला दिया. मंगलवार देर रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर मंजलपुर गणेश मंडल की श्रीजी प्रतिमा स्थापना के दौरान कुछ युवकों ने प्रतिमा पर अंडे फेंक दिया जिससे गणेश मंडलों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी फैल गई.
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया. इनमें सूफियान मंसूरी और शाह नवाज उर्फ बदबाद कुरैशी की पहचान हुई. पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को उनके ही मोहल्ले में रस्सियों से बांधकर सार्वजनिक जुलूस में घुमाया और उनसे हाथ जोड़कर माफी मंगवाई. यह कदम पुलिस ने लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया ताकि कोई बड़ा विवाद ना हो.
घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण जरूर हुआ था लेकिन पुलिस की कार्रवाई के कारण स्थिति नियंत्रण में ही रही. गणेश मंडलों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सख्त कार्रवाई की मांग की थी जिसे पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए भगवान गणेश की नई प्रतिमा की व्यवस्था भी कर दी.
इसे भी पढ़ें-Aaj Ka Rashifal 28 August 2025: ऋषि पंचमी आज, इन राशियों को मिलेगा भयंकर धन लाभ, पढ़ें आज का संपूर्ण राशिफल
वडोदरा में गणेशोत्सव वर्षों से शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाता रहा है. अलग-अलग धर्म के लोगों की एकता की मिसालें भी यहां देखने को मिलती हैं. ऐसे में इस तरह की घटना ने सभी को चौंका दिया है. पुलिस ने 12 टीमें बनाकर सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों को जल्द पकड़ लिया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में कई नाबालिग भी शामिल थे. लोगों की मांग है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत ना करे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…
Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…
उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…
कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…