PM Modi Fitness Secret- bharat express
देशभर में गणेश चतुर्थी का पावन और आस्था से सराबोर पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर बधाई संदेश साझा करते हुए भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और राष्ट्र की निरंतर प्रगति की प्रार्थना की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने आदि शंकराचार्य द्वारा रचित अति पवित्र ‘गणेश पञ्चरत्नम्’ स्तोत्र का पहला श्लोक भी देशवासियों के साथ साझा किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में देशवासियों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “देशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं. विघ्नहर्ता के दर्शन और पूजन का यह पावन पर्व सबके जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे. उनके दिव्य आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है. गणपति बाप्पा मोरया!” पीएम मोदी के इस संदेश के बाद पूरे देश में ‘गणपति बाप्पा मोरया’ का जयघोष गूंज उठा.
शुभकामनाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री ने आदि शंकराचार्य द्वारा रचित प्रसिद्ध ‘गणेश पञ्चरत्नम्’ स्तोत्र का प्रथम श्लोक भी साझा किया:
“मुदाकरात्तमोदकं सदा विमुक्तिसाधकं, कलाधरावतंसकं विलासिलोकरक्षकम्.
अनायकैकनायकं विनाशितेभदैत्यकं, नताशुभाशुनाशकं नमामि तं विनायकम्॥”
ये भी पढ़ें-हाथ में हाथ डाले मोदी-पुतिन-जिनपिंग, ट्रंप की कोशिशों पर फिरा पानी, पुतिन ने शांति पहल को दी हरी झंडी?
इस अति पावन स्तोत्र की रचना 8वीं शताब्दी में महान दार्शनिक और सनातन संस्कृति के संवाहक आदि शंकराचार्य ने की थी. भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता, बुद्धि, सिद्धि और मोक्ष के दाता के रूप में नमन करने के लिए इसे लिखा गया था. इसमें पांच रत्नों के समान बेहद शक्तिशाली पांच श्लोक निहित हैं, इसीलिए इसे ‘पंचरत्न’ कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्ममुहूर्त में इस श्लोक का श्रद्धापूर्वक पाठ करने से जीवन के सभी कष्ट और विघ्न समाप्त हो जाते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज करियर में अधिकारियों का…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज कारोबार में नए लोगों…
Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्र और बुध का प्रभाव करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…