देश

‘भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल…!’ एशिया कप में जीतीं बेटियां तो गदगद हुए पीएम मोदी

PM Modi on Asia Cup 2026: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2026 के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने अजेय अभियान को जारी रखते हुए इतिहास रच दिया है. भारतीय बेटियों ने फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों के विशाल अंतर से धूल चटाकर रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया.

बता दें इस शानदार और ऐतिहासिक जीत के बाद देश भर में जश्न का माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर भारतीय महिला टीम की जमकर तारीफ की और उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी.

पीएम मोदी ने दी खास बधाई(PM Modi on Asia Cup 2026)

भारतीय टीम के चैंपियन बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर टीम इंडिया की तस्वीर साझा करते हुए एक बेहद खास संदेश लिखा. पीएम मोदी ने लिखा कि भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल! एशिया कप जीतने पर हमारी महिला टीम को ढेरों बधाई. पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका जबरदस्त आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज़्बा देखने को मिला. यह ऐतिहासिक जीत देश भर के लाखों युवाओं को और ज़्यादा खेलने, सपने देखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.

 

खड़ा किया था 183 रनों का पहाड़

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को उसकी स्टार सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई. ओपनर शाफाली वर्मा (68 रन) और स्मृति मंधाना (59 रन) ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए पहले विकेट के लिए मजबूत शतकीय साझेदारी निभाई. इन दोनों की विस्फोटक पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसने श्रीलंका पर शुरुआती दबाव बना दिया.

111 रनों पर ढेर हुई श्रीलंकाई टीम

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सधे हुए आक्रमण के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. भारत की स्टार स्पिनर दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने अपनी फिरकी का ऐसा जाल बुना कि श्रीलंकाई बल्लेबाज एक-एक रन के लिए तरसते नजर आए. पूरी श्रीलंकाई टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और महज 111 रनों पर सिमट गई. भारत ने 72 रनों से मुकाबला अपने नाम कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

यह भी पढ़ें: फिर बेइज्जत हुआ पाकिस्तान! हरमनप्रीत ब्रिगेड ने मोहसिन नकवी के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी, मुंह छुपाकर भागे

एशिया में कायम है भारत का दबदबा

इस जीत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि एशियाई महाद्वीप में उनका कोई सानी नहीं है. पूरे एशिया कप 2026 के दौरान भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया और अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को एकतरफा अंदाज में मात दी. 8वीं बार एशिया कप ट्रॉफी उठाकर हरमनप्रीत कौर की सेना ने आने वाले विश्व कप और अंतरराष्ट्रीय दौरों के लिए विरोधी टीमों को सख्त चेतावनी दे दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

यूट्यूब से सीखी खौफनाक ट्रिक और फिर… मैसूर में पति के साथ जो हुआ, उड़ जाएंगे होश

Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…

6 minutes ago

80 साल की उम्र में खरीदा पहला स्मार्टफोन, अब सेल्फी और इंस्टाग्राम सीख रहे हैं ब्राजील के राष्ट्रपति लूला

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 80 साल की उम्र में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल…

19 minutes ago

कहीं दीवाली से पहले महंगे तो नहीं हो गए LPG सिलेंडर? जानिए आज क्या है LPG सिलेंडर का रेट

LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…

43 minutes ago

इटली में फिर भड़की विरोध की चिंगारी, कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…

45 minutes ago

उत्तराखंड विवाद पर दलेर मेहंदी फैमिली में तनाव; बेटे गुरदीप बोले- मानसिक दबाव में पूरा परिवार

उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…

1 hour ago

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

2 hours ago