Gautam Adani Anniversary Kedarnath: दुनिया के दिग्गज कारोबारियों में शुमार गौतम अदाणी ने आज अपनी शादी की 40वीं सालगिरह बेहद आध्यात्मिक अंदाज में मनाई. अपनी पत्नी प्रीति अदाणी के साथ वे बाबा केदारनाथ के धाम पहुंचे और महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की. इस मौके पर उन्होंने चार दशकों के अपने वैवाहिक सफर को याद किया और अपनी सफलता के पीछे पत्नी प्रीति को एक ‘शांत ताकत’ और ‘विनम्र नींव’ बताया.
सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए गौतम अदाणी ने आज के दिन को बेहद खास बताया. उन्होंने लिखा कि आज एक तरफ ‘वर्ल्ड लेबर डे’ है और दूसरी तरफ उनकी शादी की 40वीं वर्षगांठ. इस पवित्र अवसर पर उन्होंने महादेव से देश की तरक्की, खुशहाली और ताकत के लिए प्रार्थना की. उन्होंने प्रीति अदाणी का आभार जताते हुए कहा कि वे हर चुनौती में उनके साथ अडिग खड़ी रहीं.
वर्ल्ड लेबर डे (विश्व श्रमिक दिवस) के मौके पर गौतम अदाणी ने अपने ग्रुप के 4 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए एक भावनात्मक पहल की शुरुआत की है. इस पहल का नाम ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ रखा गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई औपचारिक कॉर्पोरेट बातचीत नहीं है, बल्कि अदाणी परिवार के हर सदस्य से दिल से जुड़ने की एक कोशिश है.
अपनी इस नई पहल के जरिए गौतम अदाणी समय-समय पर अपने जीवन के विचार, अनुभव और करियर की सीख अपने कर्मचारियों के साथ शेयर करेंगे. उन्होंने कहा कि वे न केवल अपने विचार रखेंगे, बल्कि अपने साथियों से सीखने की भी कोशिश करेंगे. अदाणी का मानना है कि जब लाखों सदस्य एक-दूसरे के समर्थक बनकर एकजुट होंगे, तो काम की गुणवत्ता और समर्पण का स्तर एक अलग मुकाम पर होगा.
यह भी पढ़ें: तूफान से पहले की शांति! दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, क्या है IMD की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल
गौतम अदाणी ने अपने संदेश में देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया. उन्होंने कहा कि जब पूरा अदाणी परिवार एकजुट होकर काम करेगा, तो वे सिर्फ बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स ही नहीं बनाएंगे, बल्कि ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान भी देंगे. उन्होंने महादेव से आशीर्वाद मांगा कि पूरा समूह देश निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रेरित रहे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…