देश

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी! संपत्ति 89.2 अरब डॉलर के पार

Gautam Adani Net Worth: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति बढ़कर 89.2 अरब डॉलर हो गई, जो उन्हें एशिया में सबसे अमीर व्यक्ति बनाती है. यह जानकारी फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलेनियर्स लिस्ट में दी गई थी.

अडानी के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 88 अरब डॉलर के साथ दूसरे और सॉफ्टबैंक के मासायोशी सोन 87 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर है.

सोन गुरुवार को जापानी निवेश फर्म के शेयरों में गिरावट से पहले एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे.

अडानी पावर का बाजार मूल्य 47.2 अरब डॉलर

गौतम अडानी की संपत्ति का मुख्य स्त्रोत अडानी समूह की कंपनियों में हिस्सेदारी है.

अडानी समूह की छह कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्य लगभग शुक्रवार तक 191 अरब डॉलर था. इसमें अडानी पावर 47.2 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ शीर्ष पर था. इसके बाद अडानी पोर्ट्स का मूल्यांकन 44.2 अरब डॉलर, अडानी एंटरप्राइजेज का वैल्यूएशन 44 अरब डॉलर, अडानी ग्रीन एनर्जी का मार्केट 26.4 अरब डॉलर, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का वैल्यूएशन 19.9 अरब डॉलर और अडानी टोटल गैस का मार्केट कैप 8.8 अरब डॉलर था.

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अडानी की संपत्ति में पिछले महीने अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा अडानी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज करने के बाद से लगभग 10 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है. ये आरोप सौर ऊर्जा आपूर्ति अनुबंधों को लेकर 250 मिलियन डॉलर के लेनदेन में समूह की भागीदारी के थे. हालांकि, अडानी समूह ने इन दावों का खंडन किया था.

हिंडेनबर्ग रिसर्च की वजह से हुआ भारी नुकसान

एशिया के सबसे धनी व्यक्ति के रूप में उनकी वापसी हाल के वर्षों में उनकी कंपनियों के मूल्यांकन में गिरावट के बाद हुई है, जो कई आरोपों के कारण हुई थी. अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडेनबर्ग रिसर्च ने 2023 में अडानी पर स्टॉक में हेरफेर और व्यापक धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. हालांकि, भारतीय नियामकों ने पिछले साल इन दावों को खारिज कर दिया था और कहा था कि आरोप “सिद्ध नहीं हुए”. उन्हें अमेरिका में भी आरोपों का सामना करना पड़ा था, जो अब समाप्त हो चुके हैं.

अरबपति उद्योगपति ने पिछले महीने शेयरधारकों को लिखे अपने वार्षिक पत्र में कहा कि अडानी समूह अमेरिकी कानूनी चुनौतियों से उबर चुका है और ऊर्जा, परिवहन, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ा रहा है, जिससे वह एआई आधारित विकास की बढ़ती मांग से लाभ उठाने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें- वाराणसी शहर में बंद होंगी मांस-मछली की दुकानें! शहर के बाहर इन 5 जगहों पर मिलेगा, 6 महीने में पूरा होगा काम

उन्होंने समूह की प्रमुख कंपनी, अडानी एंटरप्राइजेज के हालिया 24,930 करोड़ रुपए के राइट्स इश्यू की सफलता को निवेशकों का विश्वास बताया. यह ऐसे समय पर आया था, जब समूह शासन और नियामक मुद्दों पर सवालों का सामना कर रहा था.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

4 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

32 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago