देश

गौतम अदाणी ने महाकुंभ भगदड़ पर जताया दुख, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में बुधवार देर रात भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. इस हादसे पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने दुख जताया है. उन्होंने बताया कि अदाणी समूह, मेला प्रशासन और राज्य सरकार के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है.


अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”महाकुंभ में घटी हृदयविदारक घटना से हम अत्यंत व्यथित हैं. हम दिवंगत आत्माओं को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं. महाकुंभ में उपस्थित अदाणी परिवार के सभी सदस्य और संपूर्ण अदाणी समूह मेला प्रशासन व राज्य सरकार के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है.”

कुछ दिन पहले ही महाकुंभ में पहुंचे थे गौतम अदाणी

बता दें कि बीते दिनों गौतम अदाणी संगम नगरी प्रयागराज में ‘महाकुंभ 2025’ के भव्य आयोजन में पहुंचे थे. इस दौरान गौतम अदाणी ने महाकुंभ मेला में इस्कॉन मंदिर के शिविर का दौरा किया. इस दौरान उनकी पत्नी प्रीति अदाणी भी मौजूद रहीं. उन्होंने अपनी पत्नी के साथ इस्कॉन मंदिर के शिविर में लोगों को महाप्रसाद वितरित किया. उसके बाद गौतम अदाणी ने पत्नी प्रीति अदाणी के साथ ‘संगम घाट’ पर पूजा-अर्चना की. वहीं, बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया.

अवर्णनीय है महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता

इस दौरान गौतम अदाणी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मैं प्रयागराज की धरती पर आया हूं और यहां आना अद्भुत अनुभव रहा है. यहां के अनुभव को शब्दों में नहीं बताया जा सकता है. महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता अवर्णनीय है. मैं सभी भारतीयों की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को दिल से धन्यवाद देता हूं. मैं इतनी बड़ी संख्या में आगंतुकों के प्रबंधन के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन, विशेष रूप से पुलिसकर्मियों और स्वच्छता कर्मचारियों को भी धन्यवाद देता हूं.

अदाणी समूह इस साल इस्कॉन और गीता प्रेस के साथ मिलकर महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में लगा हुआ है. इस्कॉन के साथ मिलकर अदाणी समूह प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण कर रहा है.


इसे भी पढ़ें- महाकुंभ भगदड़ पर PM Modi ने जताया शोक, बोले- अपनों को खोने वाले परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

28 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

46 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago