Bharat Express DD Free Dish

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ भगदड़ पर PM Modi ने जताया शोक, बोले- अपनों को खोने वाले परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है, “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.

PM Modi

पीएम मोदी (फाइल फोटो)

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं को लेकर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.

पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है, “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है. इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं.”

सीएम योगी से फोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाकुंभ नगर में भगदड़ मचने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर दो घंटे में 4 बार बात की. पीएम मोदी ने हादसे में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटाई. इसके अलावा, उन्होंने घायलों को हर प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा देने उपलब्ध कराने के लिए भी कहा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read