गाजियाबाद\रिपोर्ट – यशपाल कसाना
Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब पूजा कॉलोनी से एक साल के मासूम बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. सोमवार दोपहर करीब 3 बजे कॉलोनी निवासी राशिद ने पुलिस को इसकी सूचना दी. जैसे ही खबर मिली, ट्रॉनिका सिटी थाने की पुलिस तुरंत हरकत में आ गई.
थाना प्रभारी सरवन कुमार और उनकी टीम ने एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम के नेतृत्व में तेजी से कार्रवाई शुरू की. आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए. कुछ ही घंटों की मेहनत के बाद पुलिस को सुराग मिला और उन्होंने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया.
जब थाना प्रभारी सरवन कुमार बच्चे को लेकर स्थानीय पुलिस चौकी पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद उसके माता-पिता अपने जज्बात पर काबू नहीं रख सके. बच्चे को गोद में लेने के बाद पिता की आंखों से आंसू बह निकले. मां भी अपने आंसू नहीं रोक सकीं. दोनों ने पुलिस को बार-बार धन्यवाद दिया.
ये भी पढ़ें: ‘टैरिफ में करूंगा भारी इजाफा’, ट्रंप की भारत को नई धमकी; इस बार किस बात पर भड़के?
बच्चे के पिता राशिद ने भावुक होते हुए कहा, “हमें लगा था अब हमारा बच्चा कभी वापस नहीं मिलेगा. लेकिन पुलिस ने जो किया, वो किसी चमत्कार से कम नहीं था. आज हमारा बच्चा हमारे साथ है, सिर्फ पुलिस की वजह से.”
हालांकि बच्चा मिल गया है, लेकिन अपहरण करने वाला आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है. एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से बच्चे को खोजा गया. आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा.
Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…