देश

आरक्षण पर बात करने के ल‍िए तेजस्वी के पास नैत‍िक बल नहीं: गिरिराज सिंह

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को 65 प्रतिशत आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर धरना दिया. तेजस्वी यादव का यह धरना राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बन गया है. तेजस्वी के इस धरने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव के धरने और उनके बयान पर तल्ख टिप्पणी की. गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास आरक्षण पर बात करने की कोई नैतिक ताकत नहीं है. आरक्षण की बात करने की ताकत भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को है, न कि तेजस्वी यादव जैसे नेताओं को.

अपने परिवार को आरक्षण दे रहे हैं तेजस्वी यादव

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव तो अपने परिवार को आरक्षण दे रहे हैं. डोमिसाइल की बात करते हैं, लेकिन अपने साले को बाहर से लाकर राज्यसभा भेजते हैं. खुद परिवार से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं और ये आरक्षण की बात करेंगे? यह सिर्फ उनकी राजनीति है, जो सिर्फ अपने परिवार और खास लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए है.

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कहना है कि बिहार में सामाजिक न्याय के तहत 65 प्रतिशत आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि इसे न्यायिक हस्तक्षेप से बचाया जा सके.

भारत ही जीतेगा चैंपियंस ट्रॉफी

इस बीच, गिरिराज सिंह ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भारत ही ट्रॉफी जीतेगा. भारतीय टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से हम सबको गर्व है, और हम उम्मीद करते हैं कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी जीतेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago