देश

Thane के स्कूल में इंसानियत शर्मसार, पीरियड्स की जांच के लिए लड़कियों के उतरवाए गए कपड़े

महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) जिले के शाहपुर इलाके से एक खबर आई है जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है. एक स्कूल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला कृत्य हुआ है. एक निजी स्कूल में मासिक धर्म की जांच के नाम पर कक्षा 5वीं से 10वीं तक की छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए हैं.

कपड़े क्यों उतारे गए?

ये तब हुआ जब स्कूल के एक बाथरूम में खून के धब्बे पाए गए थे. इसके बाद सबसे पहले सभी लड़कियों को एक जगह पर खड़ा किया गया. फिर उन्हें दो समूहों में बांट दिया गया, ये समूह पीरियड्स की स्थिति के आधार पर थे. जिन लड़कियों को पीरियड्स (Period) हो रहे थे, उनकी जांच की जिम्मेदारी एक महिला पियून को दी गई. इसके बाद उस महिला पियून ने एक-एक करके कपड़े उतरवाकर उनकी जांच की. यह सारी प्रक्रिया बिना किसी अभिभावक को जानकारी दिए बिना की गई थी.

अभिभावकों में गुस्से का माहौल

इस शर्मनाक घटना के बाद लड़किया अपने घर गई और अपने माता-पिता को सब कुछ बताया. इसके बाद अभिभावकों ने दूसरे दिन स्कूल के बाहर जाकर धरना प्रदर्शन किया और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. अभिभावकों की शिकायत के बाद ठाणे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

मामले में प्रिंसिपल गिरफ्तार

लड़कियां मानसिक तौर पर प्रताड़ित हुई है. पुलिस ने प्रधानाचार्य (Principal), चार शिक्षकों, एक अटेंडेंट और दो ट्रस्टियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वहीं प्रिंसिपल और अटेंडेंट को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. बता दें सभी अपराधियों पर धारा 74, धारा 76 और POCSO में मामला दर्ज कर लिया गया है.

यह घटना सिर्फ एक स्कूल की नहीं, बल्कि पूरे समाज के सोच पर सवाल उठाती है. मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे समझने और स्वीकार करने की जरूरत है, न कि शर्मिंदगी या जांच का विषय बनाने की. बच्चों की निजता और सम्मान का ध्यान रखना हर शिक्षक और स्कूल की जिम्मेदारी है. ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई बच्ची इस तरह की अपमानजनक स्थिति का सामना न करे.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

15 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

23 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

33 minutes ago

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

59 minutes ago

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

2 hours ago