PM Modi Birthday: महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री गिरीश महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी का दृष्टिकोण देश को नई दिशा देने वाला है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पीएम मोदी को बधाई देने पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध और अधिक सुदृढ़ हो रहे हैं.
महाजन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर बधाई दी. यह इस बात का प्रतीक है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध और अधिक सुदृढ़ हो रहे हैं. आज भारत की पहचान विश्व मंच पर और भी ऊंची हो गई है.
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण देश को नई दिशा देने वाला है. महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए उन्होंने अनेक योजनाएं शुरू की हैं. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, परिवार को सशक्त करने और समाज को प्रगतिशील दिशा देने हेतु प्रधानमंत्री लगातार कार्यरत हैं. यही कारण है कि देश की महिलाओं में प्रधानमंत्री के प्रति विशेष विश्वास और सम्मान है.
गिरीश महाजन ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने कभी अपना जन्मदिन व्यक्तिगत रूप से नहीं मनाया. हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने अपना दिन सेवा और जनकल्याण को समर्पित किया है. 75वें जन्मदिन पर देशभर में ‘गरीब कल्याण कार्यक्रम’ के रूप में अनेक सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. यह वास्तव में लोगों की सेवा को समर्पित जन्मदिन है. अंत में मंत्री महाजन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के बड़े राष्ट्रों के साथ दोस्ती और साझेदारी के नए अध्याय लिख रहा है. हम सबको गर्व है कि आज देश ऐसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है.
ये भी पढ़ें: ‘PM मोदी सबके लिए आदर्श हैं’, 75वें जन्मदिन पर भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने यूं दी बधाई
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…