खेल

Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीत यूएई ने लिया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

हां…नां…हां…नां करते करते पाकिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच खेलने को तैयार हो गई है. दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यूएई के कप्तान ने कहा, “पहले गेंदबाजी करेंगे. मौसम जैसा है,ओस अहम भूमिका निभाएगी. उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे. करो या मरो का मुकाबला है. अबू धाबी में हमारा खेल अच्छा रहा था. आज पिच अलग है और मैच भी अलग है. टीम में बदलाव के तहत जवादुल्लाह बाहर और सिमरनजीत अंदर हैं.”

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और उन्हें स्कोरबोर्ड पर दबाव में रखना चाहते थे. हमारे लिए एक बेहतरीन खेल खेलने का शानदार दिन है. युएई अच्छी टीम हैं. अगर हम अपनी रणनीति पर लंबे समय तक अमल करते हैं, तो हमारे पास किसी भी टीम के खिलाफ जीतने का मौका है. टीम में दो बदलाव किए गए हैं. सूफियान और फहीम नहीं खेल रहे हैं. हारिस और खुशदिल टीम में हैं.”

दोनों टीमों के बीच अब तक पाकिस्तान की जीत

पाकिस्तान के लिए यह मैच बेहद अहम है. सुपर4 में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में ओमान को हराया था, लेकिन भारत के खिलाफ उसे 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान इस मैच में जीत हासिल नहीं करती, तो एशिया कप से बाहर हो जाएगी. यूएई के पास भी एशिया कप 2025 के सुपर4 में जगह बनाने का मौका है. यूएई को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन ओमान पर मिली जीत ने सुपर4 में उसके लिए संभावना बनाई हुआ है. अगर यूएई ने पाकिस्तान के खिलाफ उलटफेर किया, तो वह सुपर4 में जगह बना लेगी.

दोनों देशों के बीच अब तक 2 मैच हुए, दोनों में पाकिस्तान विजयी रही है.

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन : सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

यूएई प्लेइंग इलेवन : अलीशान शराफू, मुहम्मद वसीम (कप्तान), आसिफ खान, मुहम्मद जोहैब, हर्षित कौशिक, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी.

ये भी पढ़े: World Alzheimer’s Day 2025: देश में 88 लाख लोग डिमेंशिया से पीड़ित, आखिर क्यों होता है अल्जाइमर? AIIMS के एक्सपर्ट से जानिए

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

49 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

57 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago