Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

PM मोदी को ट्रंप ने दी जन्‍मदिन की बधाई, गिरीश महाजन बोले- भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध सुदृढ़ हो रहे

PM Modi Birthday: महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री गिरीश महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का दृष्टिकोण देश को नई दिशा दे रहा है और उनके नेतृत्व में भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध मजबूत हो रहे हैं.

pm modi birthday

PM Modi Birthday: महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री गिरीश महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. उन्‍होंने बधाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी का दृष्टिकोण देश को नई दिशा देने वाला है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पीएम मोदी को बधाई देने पर उन्‍होंने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध और अधिक सुदृढ़ हो रहे हैं.

महाजन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर बधाई दी. यह इस बात का प्रतीक है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध और अधिक सुदृढ़ हो रहे हैं. आज भारत की पहचान विश्व मंच पर और भी ऊंची हो गई है.

महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण देश को नई दिशा देने वाला है. महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए उन्होंने अनेक योजनाएं शुरू की हैं. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, परिवार को सशक्त करने और समाज को प्रगतिशील दिशा देने हेतु प्रधानमंत्री लगातार कार्यरत हैं. यही कारण है कि देश की महिलाओं में प्रधानमंत्री के प्रति विशेष विश्वास और सम्मान है.

गिरीश महाजन ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने कभी अपना जन्मदिन व्यक्तिगत रूप से नहीं मनाया. हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने अपना दिन सेवा और जनकल्याण को समर्पित किया है. 75वें जन्मदिन पर देशभर में ‘गरीब कल्याण कार्यक्रम’ के रूप में अनेक सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. यह वास्तव में लोगों की सेवा को समर्पित जन्मदिन है. अंत में मंत्री महाजन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के बड़े राष्ट्रों के साथ दोस्ती और साझेदारी के नए अध्याय लिख रहा है. हम सबको गर्व है कि आज देश ऐसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘PM मोदी सबके लिए आदर्श हैं’, 75वें जन्मदिन पर भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने यूं दी बधाई

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism