देश

विश्व मंच पर पीएम मोदी की सराहना, दक्षिण अफ्रीका के राजदूत बोले ‘ग्लोबल लीडर’

दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहान्सबर्ग में अगले हफ्ते जी20 समिट का आयोजन होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘ग्रुप ऑफ 20’ (जी20) के इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर रहेंगे. उनकी यात्रा से पहले भारत में दक्षिण अफ्रीका के राजदूत ने प्रधानमंत्री मंत्री मोदी को वैश्विक नेता बताया है.

भारत में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त अनिल सूकलाल ने शनिवार को आईएएनएस से एक विशेष बातचीत में बताया कि अफ्रीकी महाद्वीप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्लोबल लीडर माना जाता है और उनका वैश्विक स्तर पर बहुत सम्मान है. यह बात किसी से छिपी नहीं है कि पीएम मोदी अफ्रीका सहित वैश्विक दक्षिण के मुद्दों को आगे बढ़ा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि भारत दक्षिण अफ्रीका सहित अफ्रीकी महाद्वीप के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है, इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि एक दशक से भी कम समय में प्रधानमंत्री मोदी की यह चौथी दक्षिण अफ्रीका यात्रा होगी. मुझे लगता है कि वह दक्षिण अफ्रीका की सबसे अधिक बार यात्रा करने वाले भारतीय प्रधानमंत्रियों में से एक हैं.

अफ्रीकी संघ को मिला जी20 में स्थान

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अफ्रीकी संघ को जी20 में शामिल करने के प्रयासों का नेतृत्व किया, एक ऐसी उपलब्धि जिसे 2023 में भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान एक मील का पत्थर कहा जाएगा.

उन्होंने कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि उनके और भारत सरकार के प्रयासों से ही 2023 में भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल करने में मदद मिली थी. मुझे लगता है कि अफ्रीकी महाद्वीप के नेताओं ने भारत और विशेष रूप से प्रधानमंत्री मोदी की उस भूमिका की सराहना की.

बता दें कि जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 22 और 23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर और आर्थिक केंद्र जोहान्सबर्ग में होगा.

PM मोदी और राष्ट्रपति रामफोसा की द्विपक्षीय बैठक

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे, जहां वे न केवल वर्तमान द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति पर विचार-विमर्श करेंगे, बल्कि सुरक्षा सहयोग, लोगों के बीच संपर्क आदि जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए क्षेत्रों पर भी विचार करेंगे.

उन्होंने कहा कि भारत रंगभेद के खिलाफ हमारे संघर्ष और हमारे मुक्ति संग्राम का समर्थन करने वाले पहले देशों में से एक था. 1994 में लोकतंत्र बनने के बाद से हमारे संबंध काफी प्रगाढ़ हुए हैं. भारत हमारा तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और हमारे सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक साझेदारों में से एक है. हमारे संबंधों की नींव बहुत गहरी है. बहुपक्षीय क्षेत्र में द्विपक्षीय व्यापार के संदर्भ में, हमारा सहयोग बहुत जीवंत है और निरंतर बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन परियोजना की समीक्षा की, इंजीनियरों और कर्मचारियों से भी की बातचीत

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago