Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

G20 Summit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत अब बड़े सपने देख रहा है और देश के युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्रों में देश को आगे ले जाने की आकांक्षा रखते हैं.

जोहान्सबर्ग में हाल ही हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की दक्षिण अफ्रीका के लोगों ने सराहना की. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मोदी को जी-20 के दौरान दक्षिण अफ्रीका का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें 'समिट का एमवीपी' बताया.

भारत की अर्थव्यवस्था इस समय रिकॉर्ड गति से बढ़ रही है. G20 सम्मेलन में भारत की सक्रिय भूमिका और बिहार में स्थाई सरकार बनने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग में भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) नेताओं की त्रिपक्षीय बैठक में भाग लिया.

जोहान्सबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात खास रही. दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस संबंधों को वैश्विक भलाई के लिए महत्वपूर्ण बताया और प्राकृतिक आपदाओं पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया.

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जी-20 समिट का आगाज हो चुका है. समिट के ओपनिंग सेशन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोरदार भाषण दिया.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नासरेक पहुंचे. यहां पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया.

द. अफ्रीका में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समक्ष शानदार प्रस्‍तुति दी. इन लम्‍हों ने साबित कर दिया कि दुनिया के किसी भी कोने में बसे भारतीय अपनी संस्कृति और जड़ों से बड़ा गहरा लगाव रखते हैं. जोहान्सबर्ग की शाम भारत की ‘एकता में विविधता’ का जीवंत उदाहरण बन गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 20वें जी20 लीडर्स समिट में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग जा रहे हैं. यह अफ्रीका में होने वाला पहला जी20 समिट होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 21 से 23 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के दौरे पर रहेंगे. वह दक्षिण अफ्रीका द्वारा आयोजित जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.