गोवा सड़क दुर्घटना
रिपोर्ट- अभिषेक
Goa Accident: देश में तेज रफ्तार गाड़ियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. गोवा के सिन्दोलिम इलाके में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कार स्कूटी सवार को करीब दो किलोमीटर तक सड़क पर घसीटती चली गई.
गवाहों के मुताबिक, कुछ ही दूर जाने के बाद कार और स्कूटी दोनों में भयानक आग लग गई. इस खौफनाक हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मर्सिडीज कार के ड्राइवर को अपनी हिरासत में ले लिया.
फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कार की रफ्तार कितनी थी और यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ. इस घटना के बाद से इलाके में सड़क सुरक्षा और ड्रायविंग लापरवाही को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.
गोवा की सड़कों पर रफ्तार का यह कोई पहला खौफनाक मामला नहीं है. इससे पहले इसी साल फरवरी में भी एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ था, जब एक तेज रफ्तार थार एसयूवी (Thar SUV) ने एक टूरिस्ट की जान ले ली थी. उस हादसे में भोपाल के रहने वाले 65 वर्षीय भगतराम शर्मा अपनी हुंडई i20 कार से सफर कर रहे थे.
असागाओ इलाके के हैप्पी बार जंक्शन के पास थार ने उनकी कार को इतनी जोर से टक्कर मारी कि गाड़ी का पीछे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, हालांकि उस हादसे में एक बच्चा बाल-बाल बच गया था. आरोप था कि वह थार रेंट पर ली गई थी और उसे एक महिला चला रही थी.
ये भी पढ़ें- रात को फैसला, सुबह एक्शन! सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर; अखिलेश, मायावती, ओवैसी क्या बोले?
सिर्फ गोवा ही नहीं, बल्कि देश के दूसरे हिस्सों में भी लग्जरी गाड़ियों की बेकाबू रफ्तार लोगों की जान पर भारी पड़ रही है. कुछ दिनों पहले गुरुग्राम के सेक्टर-77 में भी एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला था. वहां एक बेहद तेज रफ्तार लग्जरी मसेरती कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच बने कंक्रीट के मजबूत डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के चारों पहिए टूटकर अलग हो गए और पूरी कार मलबे में तब्दील हो गई.
चश्मदीदों का कहना था कि कार की स्पीड तय सीमा से बहुत ज्यादा थी और ड्राइवर ने अचानक गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद यह बड़ा हादसा हुआ. लगातार हो रहे ऐसे हादसे इस बात की गवाही दे रहे हैं कि जरा सी लापरवाही और तेज रफ्तार किस तरह हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…