देश

गोवा के मंत्री रवि नाइक के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, कहा- समर्पित लोक सेवक थे

Ravi Naik Death: गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक के निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर फैल गई है. मंगलवार देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें पोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. 79 वर्षीय रवि नाइक लंबे समय से गोवा की राजनीति में सक्रिय थे और कई अहम पदों पर रह चुके थे.

PM Modi ने दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा,

“गोवा सरकार में मंत्री रवि नाइक जी के निधन से दुखी हूं. उन्हें एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने गोवा के विकास पथ को समृद्ध बनाया. वे खासतौर से वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित थे.”

रवि नाइक का योगदान अहम- PM Modi

PM मोदी ने आगे कहा कि रवि नाइक का योगदान गोवा की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में अहम रहा है. उन्होंने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी और आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया. प्रधानमंत्री ने उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा,

“दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं. ॐ शांति.”

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दी श्रद्धांजलि

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत कई नेताओं ने भी रवि नाइक को श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया. उनका पार्थिव शरीर पोंडा स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

ये भी पढ़ें-बिहार NDA में ‘ऑल इज नॉट वेल’! सीट कटने से कुशवाहा नाराज , देर रात BJP नेताओं ने की 4 बजे तक बैठक

रवि नाइक का जाना गोवा की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है. उन्होंने जिस समर्पण और ईमानदारी से जनता की सेवा की, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा. उनका जीवन एक सच्चे जनसेवक की मिसाल है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

29 minutes ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

42 minutes ago

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

53 minutes ago

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

2 hours ago