आस्था

Diwali 2025: दिवाली पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, मिलेगा सुख-समृद्धि और महादेव की कृपा

Diwali 2025: दिवाली का त्योहार पूरे देश में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है, और इस बार यह शुभ दिन 20 अक्टूबर 2025 को पड़ रहा है. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा की जाती है ताकि घर में धन, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे. दीपों से घर का हर कोना रोशन किया जाता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली के दिन शिवलिंग का अभिषेक करना भी बेहद शुभ माना जाता है? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शिव जी को प्रसन्न करने से जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं. आइए जानें दिवाली पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए:

सफेद फूल

शिवलिंग पर सफेद फूल चढ़ाने से मन को शांति मिलती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है. साथ ही महादेव के मंत्रों का जाप करना भी लाभकारी होता है.

कच्चे चावल

शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं.

गंगा जल और दूध

इन दोनों को शिवलिंग पर चढ़ाने से मानसिक तनाव दूर होता है और जीवन में स्थिरता आती है.

गेहूं

शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और पारिवारिक जीवन में संतुलन आता है.

इसे भी पढ़ें-Diwali 2025: अयोध्या की रौनक देखने का है सपना? अभी से करें अपने सफर की तैयारी

दिवाली की रात को दीपक जलाना सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करने का तरीका है. इस रात मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करने से घर में बरकत आती है और पुराने दुखों से मुक्ति मिलती है. दिवाली सिर्फ रोशनी का नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि और नई शुरुआत का पर्व है.

इस बार दिवाली पर शिव जी की पूजा भी करें और उनके आशीर्वाद से अपने जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर दें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

29 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

32 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

42 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

54 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 hour ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

1 hour ago