देश

गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की मौत; राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, पीएम ने की मुआवजे की घोषणा

Goa Nightclub Fire: गोवा की रात उस समय दहशत में बदल गई जब अरपोरा इलाके के एक नाइट क्लब में अचानक आग भड़क उठी. देर रात हुए इस हादसे में 25 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. शुरुआती जांच में आग की वजह सिलेंडर ब्लास्ट बताई जा रही है, हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. घटना की जानकारी मिलते ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत रात में ही मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा

हादसे की खबर सामने आने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा-

“उत्तरी गोवा में हुई आग की घटना से अत्यंत दुखी हूं. इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई. पीड़ित परिवार के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं. ईश्वर उन्हें इस दुख की घड़ी में शक्ति दे. मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करती हूं.”

पीएं मोदी ने जताया दुख, की मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने लिखा-

“गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करता हूं. मैंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से फोन पर बात करके हादसे की जानकारी ली है. राज्य सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करेगी.”

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है.

पुलिस ने बताई मौजूदा स्थिति

गोवा पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में 4 पर्यटक, 14 स्टाफ सदस्य और 7 ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. इसके अलावा 6 लोग घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस का कहना है कि रात 12:04 बजे अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सिलेंडर ब्लास्ट ही इसकी असल वजह है या किसी अन्य तकनीकी खराबी ने आग को हवा दी.

सीएम सावंत ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अधिकारियों को मामले की विस्तृत जांच का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ हर कदम पर खड़ी है.

ये भी पढ़ें- गोवा के अरपोरा क्लब में आग, मौतों की संख्या बढ़ी, जांच के आदेश

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

1 hour ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

1 hour ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

2 hours ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago