Lawrence Bishnoi और Goldy Brar एक समय में बेहद करीबी माने जाते थे. दोनों ही कई आपराधिक गतिविधियों में एक-दूसरे का साथ देते थे. लॉरेंस का नाम सलमान खान को धमकी देने से लेकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में आया, वहीं गोल्डी बराड़ भी लगातार विदेश से अपने गैंग को ऑपरेट करता रहा है.
हाल ही में वायरल हुए एक ऑडियो और वीडियो में गोल्डी बराड़ ने यह साफ किया है कि उसने लॉरेंस बिश्नोई और उसकी गैंग से दूरी बना ली है. उसने कहा कि अब वह लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई से भी कोई संबंध नहीं रखता. इस बयान ने दो खतरनाक गैंगों के बीच बढ़ती दुश्मनी की पुष्टि कर दी.
गोल्डी बराड़ ने अपने ऑडियो में गंगानगर के आशीष गुप्ता की हत्या की जिम्मेदारी ली है. उसने कहा कि आशीष को मारने का इरादा नहीं था, केवल सबक सिखाना था, इसलिए पैर में गोली मारी. इस खुलासे ने पूरे घटनाक्रम को और भी सनसनीखेज बना दिया है.
सूत्रों के अनुसार, अनमोल बिश्नोई की अमेरिका में जाली दस्तावेजों के चलते गिरफ्तारी के बाद से ही गोल्डी और लॉरेंस के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई थी. लॉरेंस ने गोल्डी से अनमोल की जमानत के लिए मदद मांगी थी, लेकिन गोल्डी ने सहयोग करने से इनकार कर दिया. तभी से इनके बीच मनमुटाव शुरू हो गया.
गोल्डी बराड़ द्वारा जारी किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस पूरे घटनाक्रम को लेकर हैरान हैं कि जो गैंगस्टर कभी साथ काम करते थे, आज एक-दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं. इस खुलासे के बाद माना जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की गैंग अब अलग-अलग ऑपरेट करेंगी. इससे आपराधिक गतिविधियों में नई उठा-पटक हो सकती है. सुरक्षा एजेंसियां भी अब इन पर नजर बनाए हुए हैं. लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की तकरार ने गैंगवार की एक नई कहानी शुरू कर दी है. इस दुश्मनी से आने वाले समय में और भी खुलासे हो सकते हैं, जो पूरे नॉर्थ इंडिया के अपराध जगत को हिला कर रख सकते हैं.
ये भी पढ़े: Gangster Lawrence Bishnoi का जन्मदिन: जेल के अंदर से कैसे चल रही है गैंग की गतिविधियां?
होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (HBCH&RC), पंजाब और अशोका यूनिवर्सिटी के बीच कैंसर…
Azam Khan Case: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान मामले में कहा कि केवल चुनाव लड़ने…
सुप्रीम कोर्ट ने इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक के हैदराबाद समिट में दिए गए विवादित…
सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह…
Rezang La War Story: 18 नवंबर 1962 को लद्दाख के रेजांग ला में 13 कुमाऊं…
Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अखिलेश यादव को अपनी कथा…