पीएम नरेंद्र मोदी के साथा गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई. (फोटो: IANS/PIB)
Google CEO Sundar Pichai: अल्फाबेट और गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने टेक दिग्गजों को जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया है. पीएम मोदी के इस विजन से प्रेरित होकर गूगल (Google) न केवल भारत (India) में एआई (AI) में एक मजबूत निवेश कर रहा है, बल्कि देश में और अधिक पूंजी लगाने की भी उम्मीद कर रहा है.
न्यूयॉर्क में पीएम मोदी के साथ सीईओ की गोलमेज सम्मेलन में सुंदर पिचाई ने कहा कि वह ‘Digital Vision’ विजन के साथ देश को बदलने पर प्रधानमंत्री के फोकस से काफी प्रभावित हुए हैं.
सुंदर पिचाई ने कहा, ‘पीएम मोदी ने हमें भारत में निर्माण और डिजाइन जारी रखने के लिए प्रेरित किया है. हमें अब भारत में अपने पिक्सेल फोन का निर्माण करने पर गर्व है. पीएम मोदी सचमुच में इस बारे में सोच रहे है कि एआई से भारत के लोगों को फायदा हो.’
भारतीय मूल के टेक दिग्गज के अनुसार, पीएम मोदी ने उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचे, डेटा सेंटर, बिजली और ऊर्जा आदि में एप्लीकेशन बनाने के बारे में सोचने के लिए चुनौती दी है, ताकि भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ सके.
गूगल के सीईओ ने कहा, ‘हम भारत में एआई में मजबूती से निवेश कर रहे हैं और हम और भी ज्यादा निवेश करने के लिए तत्पर हैं. हमने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, कृषि और स्वास्थ्य मंत्रालय और केंद्र और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में कई कार्यक्रम निर्धारित किए हैं. प्रौद्योगिकी (टेक) दिग्गज भारत में और अधिक निवेश करने का इरादा रखता है.’
पिचाई ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा हम सभी को भारत के लिए और अधिक करने को कहा है. अब वह हमसे एआई के साथ भी ऐसा ही करने के लिए कह रहे हैं. वे एआई की क्षमता को समझते हैं और जानते हैं कि यह तकनीक लोगों के जीवन में कैसे सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है. इसके लिए उनके पास स्पष्ट दृष्टिकोण (विजन) है.’
प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश में भारतीय समुदाय की एक रैली में भारत को एक तकनीकी शक्ति बनाने का अपना विजन प्रस्तुत किया. इसके बाद उन्होंने शीर्ष तकनीकी और बायो साइंस (जैव विज्ञान) लीडर्स से मुलाकात की.
चिप डिजाइन और विनिर्माण आईटी और जैव विज्ञान क्षेत्रों के 15 सीईओ के साथ बैठक के बाद, पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें ‘भारत के प्रति अपार आशावाद देखकर खुशी हुई’. इस बीच पिचाई ने 120 मिलियन डॉलर के ‘ग्लोबल एआई ऑपर्च्युनिटी फंड’ की घोषणा की. इसका मकसद है कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एजुकेशन और ट्रेनिंग, दुनिया भर के समुदायों में उपलब्ध कराया जाए.
जानकारी रहे कि अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने प्रौद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के सीईओ के साथ एक मीटिंग में हिस्सा लिया था. साथ ही इस दौरान भारत में विकास की संभावनों पर भी जोर दिया था. इस मीटिंग में एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों पर काम करने वाली अमेरिका की प्रमुख 15 कंपनियों के सीईओ ने हिस्सा लिया.
यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में भारतवंशियों के बीच बोले PM मोदी- अपना नमस्ते मल्टीनेशनल हो गया, AI का मतलब है- अमेरिकन इंडियन
-भारत एक्सप्रेस
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…
Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…