दुनिया

PM Modi in US: हनुमानकाइंड और आदित्य गढ़वी ने बांधा समा, पीएम मोदी ने लगाया गले

PM Modi in US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 22 सितंबर को न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में नासाउ कोलिज़ीयम में आयोजित ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम के दौरान रैपर हनुमानकाइंड से मुलाकात की. हनुमानकाइंड का असली नाम सूरज चेरुकत है. बता दें कि न्यूयार्क में ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम में हनुमानजी के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कार्यक्रम में हनुमानकाइंड की प्रस्तुति के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें गले से लगाकर स्वागत किया. साथ ही उनके प्रदर्शन की सराहना की. प्रधानमंत्री ने भी जय हनुमान कहकर अपना उत्साह व्यक्त किया.

पीएम मोदी ने लगाया गले

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में शामिल कलाकार आदित्य गढ़वी और देवी श्री प्रसाद को भी गले लगाया. इस कार्यक्रम ने भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को उजागर करते हुए लोगों को आकर्षित किया. गायक आदित्य गढ़वी ने भी पीएम मोदी और 13,500 लोगों की भीड़ के सामने प्रस्तुति दी.

आदित्य ने पिछले साल अपने गाने से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. पुष्पा द राइज और वाल्टेयर वीरैया जैसी फिल्मों में अपने संगीत के लिए लोकप्रिय संगीतकार देवी श्री प्रसाद भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे और उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की.

रैपर हनुमानकाइंड, जिनका असली नाम सूरज चेरुकत है ने ‘बिग डॉग्स’, ‘रश ऑवर’, ‘चंगेज’ और ‘गो टू स्लीप’ जैसे ट्रैक के साथ मुख्यधारा के हिप-हॉप में उभरते हुए कलाकार हैं. बता दें कि सूरज ने अपने प्रारंभिक जीवन टेक्सास में बिताए.

यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में भारतवंशियों के बीच बोले PM मोदी- अपना नमस्ते मल्टीनेशनल हो गया, AI का मतलब है- अमेरिकन इंडियन

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

33 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

39 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

46 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

1 hour ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

1 hour ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago