Gopalganj Hotel Murder Case
Gopalganj Hotel Murder Case: गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित होटल ‘राजीव रीजेंसी’ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बर्थडे पार्टी के जश्न के दौरान मामूली सी बात पर हुए विवाद में साथी कर्मियों ने मिलकर 21 साल के वेटर कैप्टन की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी. इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और मृतक के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी अनीश सिंह के रूप में हुई है. अनीश पिछले चार महीनों से होटल में वेटर कैप्टन के तौर पर काम कर रहा था.
पुलिस की शुरुआती जांच और चश्मदीदों के मुताबिक, होटल के किचन स्टाफ राहुल का जन्मदिन था. इस खुशी के मौके पर होटल के सभी स्टाफ पार्टी में शामिल हुए थे. पार्टी के दौरान मुख्य आरोपी गौतम ने वेटर अनीश से उसकी बाइक की चाबी मांगी.
जब अनीश ने चाबी देने से साफ इनकार कर दिया, तो गौतम गुस्से से आगबबुला हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि गौतम ने अनीश की पीठ पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल अनीश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
परिजनों के अनुसार, मुख्य आरोपी गौतम मूल रूप से मुजफ्फरपुर का रहने वाला है. हैरान करने वाली बात यह है कि गौतम ने घटना से 20 दिन पहले ही होटल की नौकरी छोड़ दी थी, लेकिन वह सिर्फ पार्टी में शामिल होने के लिए वहां आया था. इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग करते हुए मृतक के शव को होटल के सामने रखकर जमकर प्रदर्शन किया. उनकी मांग थी कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों को कड़ी सजा मिले और होटल मालिक को मौके पर बुलाया जाए.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मुख्य आरोपी गौतम समेत कुल तीन लोगों को दबोच लिया. गौतम के अलावा राहुल और सुजॉय को भी थावे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…
PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…
MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…
SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…