देश

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा पर महाभियोग की तैयारी, केंद्र सरकार मानसून सत्र में ला सकती है प्रस्ताव

मंगलवार को राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार के बड़े नेताओं के बीच लगातार बैठकें होती रहीं. सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पहुंचे. इसके बाद अमित शाह ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात की.

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा पर प्रस्ताव की चर्चा

शाम को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह की मुलाकात हुई। देर रात दोनों नेता उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिले. इन बैठकों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है/ यह प्रस्ताव संसद के आगामी मानसून सत्र में पेश किया जा सकता है/

विपक्ष को साधने की कोशिश

सरकार इस संवेदनशील मुद्दे पर सभी विपक्षी दलों से बातचीत कर उन्हें विश्वास में लेना चाहती है. माना जा रहा है कि प्रस्ताव को पेश करने की जिम्मेदारी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी जाएगी. इन बैठकों के बाद यह संकेत मिल रहे हैं कि सरकार जल्द ही इस मुद्दे पर औपचारिक रणनीति घोषित कर सकती है. अब सबकी निगाहें मानसून सत्र पर टिकी हैं, जहां इस प्रस्ताव पर कोई बड़ा फैसला हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता

Recent Posts

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

17 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

53 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago