देश

12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए बड़ा मौका, जानिए किन विभागों में बंद हो रहे हैं फॉर्म

Govt Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सप्ताह और आने वाले तीन दिन (26 से 28 जुलाई 2026) बेहद महत्वपूर्ण हैं. रक्षा, बैंकिंग, प्रशासनिक सेवा, इंजीनियरिंग और सार्वजनिक क्षेत्र (PSUs) की दिग्गज संस्थाओं में 10,000 से अधिक पदों पर निकली भर्तियों के आवेदन जल्द बंद होने वाले हैं. यदि आप भी इन परीक्षाओं के लिए पात्र हैं, तो बिना किसी देरी के तुरंत अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

आगामी 26 से 28 जुलाई 2026 के बीच IBPS (PO/SO), UPPSC PCS, भारतीय वायुसेना, UPSSSC और IOCL समेत कई बड़े सरकारी विभागों में 10,000+ पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो रही है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय रहते संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर तुरंत अपना आवेदन पूरा करें.

एयरमैन ग्रुप Y मेडिकल असिस्टेंट की भर्ती

भारतीय वायुसेना (IAF) ने एयरमैन ग्रुप Y मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो मेडिकल क्षेत्र में रहकर देश सेवा करना चाहते हैं. उम्मीदवारों के पास 12वीं (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) निर्धारित अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है. चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 है.

अग्निवीरवायु इंटेक 02/2027 भर्ती

भारतीय वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु इंटेक 02/2027 के लिए आवेदन स्वीकार कर रही है. चयनित युवाओं को चार वर्ष तक वायुसेना में सेवा का अवसर मिलेगा. भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, अनुकूलन क्षमता परीक्षण और मेडिकल जांच शामिल होगी. 12वीं पास और निर्धारित आयु सीमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 है.

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन में 7,000+ नौकरियां

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 7,000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है. चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 है.

यूपीपीएससी पीसीएस में 500 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के माध्यम से एसडीएम, डिप्टी एसपी, बीडीओ, जिला प्रशासनिक अधिकारी सहित विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. स्नातक उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं. चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा. आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 है.

इंजीनियर के लिए 153 नौकरियां

प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (PDIL) ने 153 इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और अन्य इंजीनियरिंग शाखाओं के उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं. इसमें डिप्लोम इंजीनियर्स के लिए 40,000 और ग्रेजुएट इंजीनियर्स के लिए 71,000 मासिक वेतन वाले पद शामिल हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 निर्धारित है.

गन्ना पर्यवेक्षक के 1,182 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक (Sugarcane Supervisor) के 1,182 पदों पर भर्ती निकाली है. भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता कृषि विज्ञान में स्नातक तथा सीसीसी प्रमाणपत्र निर्धारित की गई है. अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने बताया कि सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है.

मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने पर अलग से शुल्क देना होगा. महिला अभ्यर्थियों के लिए पिता पक्ष से जारी जाति प्रमाण पत्र ही मान्य होगा. PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 है.

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन 1,524 पदों पर भर्ती

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने देशभर की विभिन्न रिफाइनरियों और इकाइयों में 1,524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. चयन मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान नियमानुसार स्टाइपेंड भी मिलेगा. आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 है.

यह भी पढ़ें- CJP प्रोटेस्ट के बीच पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बिहार से दबोचा गया आरोपी

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago