भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय
New Delhi: नई दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती भूतल सभागार में दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का आयोजन भारत एक्सप्रेस न्यूज़ और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है. 4 दिसंबर को आयोजित भव्य ‘मधुरञ्जनी’ कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय शामिल होंगे. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी शिरकत करेंगे, ‘मधुरञ्जनी’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय और अतिथि कलाकारों की एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा.
इससे पहले भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में ‘साहित्य और मानव विकास’ विषय पर आयोजित ‘भारत साहित्य महोत्सव’में हिस्सा लिया था. 28-29 नवंबर तक चलने वाले दो दिवसीय इस साहित्य के महाकुंभ में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन ने अपने संबोधन के दौरान आधुनिक मूल्य और भारतीय जीवन दर्शन पर विचार व्यक्त किए. उन्होंने आधुनिक जीवन मूल्य के बारे में विस्तार से बताया था. सभा को संबोधित करते हुए उपेन्द्र राय ने कहा था, “तमाम तरह के शोषण से बचाना और मानवता को मुक्ति देना ही आधुनिक जीवन मूल्य है. हमारी लिबर्टी आज के जमाने का सामाजिक मूल्य है.
Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…
फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…
Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…
गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…
Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…
Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…