देश

Assembly Election Result 2023: तीन राज्यों में इन बसपा प्रत्याशियों का प्रदर्शन रहा चौंकाने वाला, कहीं हासिल की फतह तो कहीं रहे आगे

Assembly Election Result 2023: नवम्बर महीने में पांच राज्यों में हुए विधान चुनाव में से चार राज्यों के परिणाम आ गए हैं और तीन राज्यों में भगवा लहरा गया है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा ने फतह हासिल की है और कांग्रेस सहित अन्य दलों का भी सूपड़ा साफ कर दिया है तो वहीं तेलंगाना में कांग्रेस ने जीत हासिल कर अपनी इज्जत बचाने की कोशिश की है. तो वहीं जीजीपी के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरी बसपा के रुझानों ने भी चौंकाने वाला काम किया. साल 2018 की तरह इस बार एक बार फिर से मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बसपा ने अपना खाता खोलते हुए दिखाई दी. कुल मिलाकर इन तीनों राज्यों में बसपा के उम्मीदवार कभी आगे तो कभी पीछे होते रहे.

बता दें कि एमपी में 230 सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं. यहां जहां भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर रही तो वहीं बसपा तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी. राजनीतिक जानकारों की मानें तो बसपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाने का काम किया है. तो वहीं खबर लिखे जाने तक छत्तीसगढ़ में बिलाईगढ़ सीट पर आगे चल रही है. यहां पर श्याम टंडन 5200 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. तो वहीं छत्तीसगढ़ में बसपा को अब तक 2.15 प्रतिशत मत शेयर मिला है. वहीं मध्य प्रदेश में मुरैना जिले की सुमावती सीट पर भी बसपा आगे चल रही है. यहां पर कुलदीप सिंह सिकरवार 399 वोटों से आगे चल रहे हैं. खबर लिखे जाने तक उनको कुल 47721 वोट मिले. एमपी में बसपा को 2.41 प्रतिशत वोट शेयर मिला.

ये भी पढ़ें- मोदी-केंद्रित अभियान और डबल इंजन का वादा…मध्य प्रदेश में कांग्रेस का सूफड़ा साफ करने में काम कर गई BJP की ये 5 रणनीति

यहां पर जीती एक सीट

राजस्थान में बसपा ने बारी सीट पर जीत हासिल की है. यहां पर जसवंत सिंह गुर्जर ने 27424 वोटों से चुनाव जीता है. यहां पर जसवंत को कुल 106060 वोट प्राप्त हुए हैं. तो वहीं सादुलपुर में बसपा आगे है. यहां पर बसपा प्रत्याशी मनोज कुमार 3436 वोट से आगे हैं. उनको फिलहाल अभी तक कुल 60308 वोट मिले हैं. यहां पर बसपा ने 1.85 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त किया है.

मध्य प्रदेश में किया इनके साथ गठबंधन

मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों की राजनीति में प्रभाव रखने वाली गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) के साथ गठबंधन किया है. यहां पर हुए विधानसभा चुनाव में बसपा ने 174 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे तो वहीं गोंगपा 52 से अधिक सीटों पर जोर-शोर से उतरी थी. हालांकि मध्य प्रदेश में बसपा को 6 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त होते दिखाई दे रहा है और गठबंधन की बात की जाए तो दो उम्मीदवारों के जीतने की सम्भावना दिखाई दे रही है. बता दें कि पिछले चुनाव में यहां से बीएसपी के दो उम्मीदवार जीते थे. एमपी में बसपा और जीजीपी गठबंधन तीसरी ताकत बनकर उभरा है. अगर इन दोनों दलों के गठबंधन को जोड दिया जाए तो कांग्रेस इनके सामने पानी मांगते हुए दिखाई दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

15 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

34 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

41 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago