तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेल पिकलबॉल को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रहा संगठन ‘पिकलपॉइंट’ आने वाले दिनों में मुंबई के विलिंगडन कैथोलिक जिमखाना में एक भव्य टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहा है. यह आयोजन 2, 3 और 4 मई को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न स्तरों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
पिकलपॉइंट का उद्देश्य सिर्फ प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं है, बल्कि इस उभरते हुए खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समुदाय को जोड़ना और पिकलबॉल की मस्ती, स्वास्थ्य लाभ और समावेशिता के संदेश को फैलाना भी है.
आयोजकों का कहना है कि यूट्यूब और सोशल मीडिया जैसे माध्यमों पर इस टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. इस प्रयास से स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच मिलेगा, पिकलबॉल को नई पहचान मिलेगी और यह खेल उन समुदायों तक भी पहुंचेगा जहां अभी इसकी पहुंच कम है.
पिकलपॉइंट का मानना है कि इस तरह की पहलें न केवल खेल को बढ़ावा देंगी, बल्कि खेल प्रेमियों को एकजुट करने और नए दर्शकों को जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएंगी.
ये भी पढ़ें- पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों को मुफ्त शिक्षा देगा लखनऊ विश्वविद्यालय
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…