देश

पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों को मुफ्त शिक्षा देगा लखनऊ विश्वविद्यालय

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने बड़ा ऐलान किया है. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने घोषणा की है कि इस आतंकी हमले में मृतकों के परिजनों को विश्वविद्यालय मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगा.

इस फैसले के तहत हमले में पीड़ित 26 परिवारों का कोई भी सदस्य किसी भी पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकता है. इसके साथ-साथ, उनकी शिक्षा, किताबें और रहने का पूरा खर्च भी लखनऊ विश्वविद्यालय वहन करेगा.

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक राय ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हमारे देशवासियों पर हुआ नृशंस आतंकी हमला पूरे देश की आत्मा पर आघात है. इस हमले में जान गंवाने वालों के आश्रितों को लखनऊ विश्वविद्यालय आमंत्रित करता है. यदि वह हमारे विश्वविद्यालय के किसी भी पाठ्यक्रम में दाखिला लेना चाहते हैं, तो हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं. इसके साथ ही, हम यह भी घोषणा करते हैं कि हमारे विश्वविद्यालय में दाखिला लेने पर उनकी संपूर्ण शिक्षा, किताबें, आवास और भोजन का समस्त खर्च लखनऊ विश्वविद्यालय वहन करेगा.

उन्होंने आगे कहा कि यह समय पूरे देश के लिए एकजुटता का है, जब हमें हाथ में हाथ मिलाकर आगे बढ़ना है और एक-दूसरे को संबल प्रदान करना है. लखनऊ विश्वविद्यालय इस दिशा में अपनी छोटी सी पहल के माध्यम से हर संभव सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है.

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया था. इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. यह हमला ऐसे समय हुआ था, जब पूरे देश से पर्यटक कश्मीर की वादियों में घूमने गए थे. यहां सीमा पार से आए आतंकियों ने पर्यटकों को उनके नाम पूछकर गोली मारी थी. इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम भी उठाए.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में दहशत का माहौल, अलर्ट पर नौसेना के जहाज, एयरस्पेस को किया प्रतिबंधित, जानें क्यों ऐसे कदम उठा रहा Pak…

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago