देश

मोबाइल नहीं देने से नाराज बेटी टैंक में कूदी, बचाने के लिए मां ने लगाई छलाग, डूबने से दोनों की मौत

Gudamalani Accident: बालोतरा में मोबाइल नहीं देने से नाराज होकर बेटी पानी की डिग्गी (हौज) में कूद गई. उसे बचाने के लिए मां ने भी छलांग लगा दी, लेकिन डूबने से दोनों की मौत हो गई. आसपास के लोगों और परिजनों ने दोनों को डिग्गी से बाहर निकाला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. हादासा गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के सीलू गांव में शनिवार शाम करीब 5 बजे हुई.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के सीलू गांव निवासी अनिता उर्फ इंद्रा (38) पत्नी राजूराम शनिवार दोपहर अपने परिवार के साथ घर पर थीं. इसी दौरान उनकी बड़ी बेटी सुमन (18) ने मोबाइल मांगा. मां ने कहा कि छोटे बच्चे सो रहे हैं, इसलिए अभी मोबाइल नहीं दे सकतीं और शाम को देने की बात कही. इससे सुमन नाराज हो गई और घर के पास बनी डिग्गी के किनारे जाकर बैठ गई.

मां समझाने पहुंची, बेटी ने लगा दी छलांग

कुछ समय बाद अनिता ने परिवार के अन्य लोगों से कहा कि सुमन मोबाइल की बात को लेकर नाराज होकर बैठी है. इसके बाद वह बेटी को समझाने के लिए डिग्गी के पास पहुंची. पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मां को अपनी ओर आता देख सुमन अचानक डिग्गी में कूद गई.

बेटी को बचाने के प्रयास में मां भी डूबी

बेटी को पानी में गिरता देख अनिता ने बिना देर किए उसे बचाने के लिए डिग्गी में छलांग लगा दी. डिग्गी में पानी अधिक होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सकीं और डूबने लगीं. कुछ ही देर में मां-बेटी दोनों पानी में समा गईं. घटना के समय पास में बकरियां चरा रहे लोगों ने चीख-पुकार की आवाज सुनी. उन्होंने आसपास के ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी प्रयास कर मां-बेटी को डिग्गी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.

ये भी पढ़ें- सवाईमाधोपुर में भावुक माहौल, संत देवानंद महाराज को अंतिम विदाई; हजारों भक्तों की मौजूदगी में दी समाधि

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

शाम करीब 5 बजे सूचना मिलने पर गुड़ामालानी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को गुड़ामालानी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया. पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है. जालोर के चितलवाना से परिजनों के आने और रिपोर्ट देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के अनुसार अनिता के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है. सुमन सबसे बड़ी थी और इसी वर्ष 12वीं कक्षा पास की थी. कॉलेज में प्रवेश लेने की तैयारी कर रही थी. पिता किसान हैं और गांव में वॉटर आरओ मशीन का भी संचालन करते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

1 minute ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

15 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

24 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

48 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

56 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

58 minutes ago