आस्था

46 दिन बाद आरा पहुंचे सुरेश जी, बाबा बैद्यनाथ जलाभिषेक का संकल्प जारी

Suresh Ji Gangotri to Deoghar padyatra: उत्तराखंड के पवित्र गंगोत्री धाम से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा पर निकले बिहार के लखीसराय जिले के हलसी गांव निवासी सुरेश जी 46 दिनों की कठिन और लंबी पदयात्रा पूरी कर रविवार को आरा पहुंचे. उनकी यह धार्मिक यात्रा श्रद्धा, संकल्प और भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का अनूठा उदाहरण बन गई है. रास्ते भर लोग उनकी भक्ति और समर्पण की सराहना कर रहे हैं. सुरेश जी ने बताया कि वे गत माह ट्रेन से उत्तराखंड पहुंचे थे. वहां स्थित गंगोत्री धाम में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने पवित्र गंगाजल भरा और बोलबम के वेश में अपनी पैदल यात्रा प्रारंभ की. उनका संकल्प है कि गंगोत्री से लाए गए इस पवित्र जल को झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ को अर्पित कर जलाभिषेक करें.

शिव की कृपा और लोगों के सहयोग से वे लगातार आगे बढ़ते रहे

हलसी गांव निवासी सुरेश जी ने बताया कि अब तक की यात्रा में उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन भगवान शिव की कृपा और लोगों के सहयोग से वे लगातार आगे बढ़ते रहे. यात्रा के दौरान विभिन्न शहरों, कस्बों और गांवों में स्थानीय लोगों तथा श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. कई स्थानों पर लोगों ने चाय, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था की, जिससे उन्हें आगे बढ़ने की ऊर्जा मिलती रही. रात्रि विश्राम के लिए रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों, धर्मशालाओं और अन्य धार्मिक स्थलों में उन्हें ठहरने का अवसर मिला. सुरेश जी ने कहा कि यात्रा के दौरान मिले लोगों का प्रेम और सहयोग उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा है.

यह भी पढ़ें: यहां भाइयों के साथ विराजमान हैं हनुमानजी, कौन हैं उनके 5 भाई?

बैद्यनाथ के चरणों में गंगोत्री का पवित्र जल अर्पित कर अपना संकल्प करेंगे पूर्ण

46 दिनों की पदयात्रा के बाद आरा पहुंचने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यात्रा का अंतिम पड़ाव अभी शेष है. आरा से आगे बढ़ते हुए वे लगभग 10 दिनों में देवघर पहुंचेंगे, जहां बाबा बैद्यनाथ के चरणों में गंगोत्री का पवित्र जल अर्पित कर अपना संकल्प पूर्ण करेंगे. सुरेश जी की यह कठिन धार्मिक यात्रा आज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और यह साबित करती है कि सच्ची आस्था, दृढ़ संकल्प और विश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

भाजपा की असली चुनौती: विरोधी नहीं, अपने ही घर की दरारें

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के हालिया आरोपों ने भाजपा के भीतर अंदरूनी…

5 minutes ago

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

21 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

46 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

47 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

1 hour ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago