देश

दुश्मन सावधान! सेना के तरकश में जुड़ा नया तीर: स्वदेशी गाइडेड पिनाका ने चांदीपुर में सटीकता से भेदा अपना लक्ष्य

DRDO Pinaka Test: भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है. जिससे पड़ोसी दुश्मनों पाकिस्तान और चीन दोनों के लिए साफ संदेश है कि भारत अब सिर्फ जवाब देने वाला देश नहीं, बल्कि दूर बैठे खतरे को भी सटीक निशाना बनाने की क्षमता रखता है. DRDO ने स्वदेशी लंबी दूरी के गाइडेड रॉकेट पिनाका का सफल परीक्षण कर भारतीय सेना की मारक क्षमता को और मजबूत कर दिया है.

यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्टिंग रेंज से किया. इस सफल टेस्ट के साथ भारत की लंबी दूरी तक सटीक मार करने की क्षमता और मजबूत हुई है.

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पिनाका गाइडेड रॉकेट का परीक्षण यूजर द्वारा तय की गई कम से कम 60 किलोमीटर की रेंज के लिए किया गया था. परीक्षण के दौरान रॉकेट ने तय लक्ष्य को बेहद सटीकता के साथ भेदा और अपनी क्षमता साबित की.

रॉकेट ने सभी निर्धारित मानकों को पूरा किया

DRDO के मुताबिक, उड़ान के दौरान रॉकेट ने सभी निर्धारित मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया. उसने तय ट्रेजेक्टरी यानी पूर्व निर्धारित रास्ते का पूरी तरह पालन किया और लक्ष्य पर सटीक प्रहार किया. टेस्टिंग के समय तैनात सभी रेंज उपकरणों ने पूरी उड़ान के दौरान रॉकेट की निगरानी और ट्रैकिंग की.

यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि लंबी दूरी का यह गाइडेड पिनाका रॉकेट पूरी तरह स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है. इसे DRDO की आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट ने हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी के सहयोग से तैयार किया है. इस प्रोजेक्ट में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लेबोरेटरी और रिसर्च सेंटर इमारात का भी अहम सहयोग रहा.

भारतीय सेना पहले से कर रही इसका इस्तेमाल

रॉकेट की उड़ान टेस्टिंग का समन्वय इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज और प्रूफ एंड एक्सपेरिमेंटल एस्टैब्लिशमेंट की ओर से किया गया. खास बात यह है कि इस रॉकेट को भारतीय सेना में पहले से इस्तेमाल हो रहे मौजूदा पिनाका लॉन्चर से ही दागा गया. इससे यह साबित हुआ कि एक ही लॉन्चर से अलग-अलग दूरी और क्षमता वाले पिनाका रॉकेट संस्करणों को संचालित किया जा सकता है.

यह क्षमता युद्धक्षेत्र में भारतीय सेना को ज्यादा लचीलापन और ताकत देती है. पिनाका सिस्टम पहले से ही भारतीय सेना का प्रमुख मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम है. अब इसके लंबी दूरी वाले गाइडेड रॉकेट संस्करण के सफल परीक्षण से इसकी मारक क्षमता, सटीकता और परिचालन प्रभावशीलता में बड़ा इजाफा होगा.

गाइडेड रॉकेट तकनीक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह दुश्मन के अहम ठिकानों पर ज्यादा सटीक और प्रभावी प्रहार करने में सक्षम होती है. इससे कम समय में अधिक प्रभावी कार्रवाई की जा सकती है. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह परीक्षण भारतीय सेना की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहद महत्वपूर्ण है.

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल परीक्षण पर DRDO, भारतीय सेना और रक्षा उद्योग से जुड़े सभी साझेदारों को बधाई दी. उन्होंने इसे लंबी दूरी के गाइडेड रॉकेटों के स्वदेशी डिजाइन और विकास क्षमता की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि यह सफलता आत्मनिर्भर भारत अभियान को और मजबूती देगी और देश की रक्षा क्षमता को नई ऊंचाई पर ले जाएगी.

ये भी पढ़ें- भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने शुरू किया 1 MWH बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, हर साल 54 टन कार्बन उत्सर्जन होगा कम

रक्षा सचिव और DRDO अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने भी परीक्षण की निगरानी की. उन्होंने इस सफलता के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीकी टीमों की सराहना की.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दिल्ली में आज से सख्त नियम: 500 पेट्रोल पंपों पर एआई-कैमरों का पहरा, बिना PUC नो फ्यूल

Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…

2 minutes ago

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

36 minutes ago

रोहित शर्मा के शतक का जश्न क्यों इतना खास? जडेजा ने पूछा राज, हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…

40 minutes ago

सोने-चांदी के दामों में फिर लौटी चमक! अक्टूबर के पहले दिन जोरदार तेजी, जानिए आज के भाव

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…

42 minutes ago

‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?

फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…

1 hour ago