देश

गुजरात ATS और फरीदाबाद STF की संयुक्त कार्रवाई में संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

गुजरात एटीएस और हरियाणा पुलिस की फरीदाबाद एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है.

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने इस कार्रवाई को लेकर कहा कि, “गुजरात पुलिस और हरियाणा पुलिस ने मिलकर बड़ी सफलता हासिल की है और श्रीरामलला के मंदिर पर किसी भी तरह के हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है. इस मामले में विस्तृत जानकारी जल्द ही गुजरात एटीएस और हरियाणा पुलिस द्वारा दी जाएगी.”

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को कुछ समय से इस संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी मिल रही थी. इसके बाद गुजरात एटीएस और फरीदाबाद एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रणनीति बनाकर ऑपरेशन को अंजाम दिया और संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि साजिश में शामिल अन्य लोगों और उसके नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा सके.

सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से बड़ा हमला टला

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को लेकर पहले भी कई बार सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट जारी करना पड़ा है. देश की खुफिया एजेंसियां लगातार आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं. इस मामले में गिरफ्तार संदिग्ध का किन संगठनों से संबंध है, वह किन लोगों के संपर्क में था, और उसकी योजना क्या थी—इन तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है.

गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

गुजरात गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि, “हमारी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं. किसी भी प्रकार की साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा. गुजरात एटीएस और हरियाणा पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है, और जल्द ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी.”

सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी

इस मामले के सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि क्या इस साजिश का कोई अंतरराष्ट्रीय एंगल है.

गिरफ्तार किए गए संदिग्ध से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है, और जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार काम कर रही हैं. पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि भारत की सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

11 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

26 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

1 hour ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago