फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल
नई दिल्ली, 19 जनवरी: मशहूर अभिनेत्री गुल पनाग और अर्जुन पुरस्कार विजेता बॉक्सर स्वीटी बूरा ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान का समर्थन करते हुए इसे देश में फिटनेस और खेल संस्कृति विकसित करने का सबसे बेहतर तरीका बताया. दोनों ने गुरुग्राम के लीजर वैली पार्क से शुरू हुए इस आयोजन में 500 से अधिक साइकिल चालकों का नेतृत्व किया.
इस सप्ताह के राष्ट्रीय साइक्लिंग इवेंट का विषय ‘रोड सेफ्टी’ था, जिसे पिछले महीने केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शुरू किया था.
गुल पनाग ने कहा, “मैं फिट इंडिया मूवमेंट से शुरुआत से जुड़ी हुई हूं. यह स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की एक शानदार पहल है. फिटनेस संस्कृति विकसित करना ही वह तरीका है जिससे भारत अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर अधिक पदक जीत सकता है. ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ एक बेहतरीन पहल है. अगर सप्ताह के अन्य दिनों में समय नहीं मिल पाता, तो हम रविवार को एक आसान साइकिल राइड के लिए समय निकाल सकते हैं.”
रोड सेफ्टी पर उन्होंने कहा, “साइकिल चालकों के लिए रोड सेफ्टी बहुत महत्वपूर्ण है. हर साल सैकड़ों साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल होते हैं और कई की जान चली जाती है, क्योंकि गाड़ी चलाने वाले उनकी उपस्थिति पर ध्यान नहीं देते. सभी साइकिल चालकों को हेलमेट और सुरक्षात्मक गियर पहनने चाहिए. वहीं, मोटर वाहन चालकों से मेरी अपील है कि सड़कों पर साइकिल चालकों का ध्यान रखें और सुरक्षित ड्राइविंग करें.”
लाइट हेवीवेट कैटेगरी की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने 20 किमी लंबी साइकिल राइड पूरी की, जो गोल्फ कोर्स रोड, एआईटी चौक, आर्य समाज रोड और मिलेनियम सिटी सेंटर से होकर लीजर वैली पार्क पर खत्म हुई. उन्होंने प्रेरणादायक नारा दिया:
“पॉल्यूशन को पंच और ड्रग्स को राइट हुक, क्योंकि संडे है साइक्लिंग के लिए.”
स्वीटी ने कहा, “यह फिट इंडिया का एक शानदार प्रयास है. मैं बहुत खुश हूं कि लंबे समय बाद साइकिलिंग कर रही हूं. साइकिलिंग से घुटने मजबूत रहते हैं, मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति बढ़ती है, जो शरीर की बेहतर गतिशीलता में मदद करती है. यह दिल और फेफड़ों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है. चाहे युवा हो या बुजुर्ग, साइकिलिंग हर किसी के लिए फायदेमंद है.”
– पटियाला स्थित नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनएसएनआईएस) में 11 किमी लंबी साइक्लिंग में 80 प्रतिभागियों ने ठंड और कोहरे के बीच हिस्सा लिया.
– गांधीनगर के क्षेत्रीय केंद्र में इंडिया पोस्ट के 50 साइकिल चालकों ने भाग लिया.
– कोलकाता में बिहार रेजिमेंट की 15वीं बटालियन के 50 साइकिल चालकों ने हिस्सा लिया.
– सोनीपत स्थित एनसीओई में ‘महिला योद्धा’ थीम पर कार्यक्रम हुआ, जिसमें युवा हॉकी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.अन्य राज्यों में भी हुई भागीदारी
यह कार्यक्रम असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और मेघालय समेत कई राज्यों में आयोजित हुआ. इस पहल में पहले भी भारतीय सेना, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और अन्य खेल सितारों जैसे लवलीना बोरगोहेन, संग्राम सिंह, नीतू घंघस और पैरा वर्ल्ड चैंपियन सिमरन शर्मा ने भाग लिया है.
‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ न केवल फिटनेस को बढ़ावा देता है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को भी प्रोत्साहित करता है ताकि देशभर में वायु प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके.
यह आयोजन युवा मामलों और खेल मंत्रालय, साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और MY भारत के सहयोग से आयोजित किया जाता है. इसे क्षेत्रीय केंद्रों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों और खेलो इंडिया केंद्रों पर एक साथ.
ये भी पढ़ें: ICC Champions Trophy 2025 के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, Jasprit Bumrah की भागीदारी फिटनेस पर निर्भर
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…
SUPREME COURT SLAMS TRANSIT BAN: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को…
PM Modi reaction bypoll election results: असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव नतीजों पर पीएम मोदी…
PINKY CHAUDHARY JANTAR MANTAR PROTEST: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी…
DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब…
RBI e Rupee vs UPI: 15 अक्टूबर से UPI पर MDR के दबाव से परेशान…