देश

भाजपा के गुंडों ने किया केजरीवाल पर हमला, जान लेने का था प्रयास: CM आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर भाजपा के गुंडों द्वारा हमला करवाया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल की जान लेने का प्रयास था. जिन व्यक्तियों ने अरविंद केजरीवाल की कार पर हमला किया, वे सधे हुए अपराधी हैं.

मुख्यमंत्री का कहना है कि हमलावर भाजपा के कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कहा कि इन लोगों पर दिल्ली के अलग-अलग थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं. मुख्यमंत्री का कहना है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर इतने बड़े पत्थर से हमला किया गया कि अगर वह किसी को लग जाता तो जानलेवा हो सकता था.

मुख्यमंत्री आतिशी ने हमलावरों की पहचान बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े राहुल उर्फ शैंकी वहां मौजूद थे, जहां केजरीवाल पर हमला किया गया. आतिशी ने कहा कि शैंकी प्रचार में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के साथ लगे रहते हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि शैंकी नामक इस व्यक्ति पर लूट के प्रयास जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं. उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति एक हार्डकोर अपराधी है.

इसके साथ ही राहुल पर आर्म्स एक्ट का भी केस दर्ज है. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस व्यक्ति पर शकरपुर थाने में एफआईआर दर्ज है. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस व्यक्ति पर डकैती धाराओं में केस दर्ज है. मुख्यमंत्री के मुताबिक अभी भी राहुल उर्फ शैंकी पर मामला चल रहा है. पहाड़गंज पुलिस थाने में भी एक और एफआईआर इस व्यक्ति के ऊपर दर्ज है. मुख्यमंत्री का कहना है कि इससे यह स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए कुख्यात अपराधियों व गुंडों को भेजा गया. ऐसे गुंडों को भेजा गया जिन पर पहले ही डकैती के केस चल रहे हैं.

मुख्यमंत्री आतिश ने बताया कि इसके अलावा भी जो अन्य व्यक्ति वहां हमले में शामिल थे, उनमें एक रोहित त्यागी थे. रोहित त्यागी ने अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर हमला किया और उनके फेसबुक पेज से यह पता लगता है कि वह प्रवेश वर्मा से जुड़े हुए हैं. वह प्रवेश वर्मा के प्रचार में लगातार जुड़े हुए हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि रोहित भी आपराधिक मामलों में लिप्त है, उनके ऊपर भी तीन मुकदमे चल रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहित के ऊपर चोरी और चोरी के साथ मारने की कोशिश जैसे गंभीर मामले हैं जिनमें 10 साल की सजा हो सकती है. मुख्यमंत्री के मुताबिक रोहित के ऊपर हत्या करने की कोशिश का आरोप भी दर्ज है.

मुख्यमंत्री ने तीसरे व्यक्ति की पहचान सुमित के रूप में बताई. मुख्यमंत्री ने कहा कि सुमित के ऊपर चोरी, डकैती, डकैती के दौरान हत्या करने की कोशिश के मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तीनों ही सधे हुए गुंडे, सधे हुए क्रिमिनल हैं. अगर ऐसे अपराधियों को अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए भेजा गया, तो यह बिल्कुल स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में हार की बौखलाहट से अरविंद केजरीवाल की जान लेने पर उतर आई है. मुख्यमंत्री ने प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाया कि उन्हें पता है कि 1100 रुपए बांटने, बेडशीट बांटने, जूते बांटने, चश्मा बांटने से वे चुनाव नहीं जीत सकते, तो ऐसे में वे अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला करना चाहते हैं.


ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने स्पेस सेक्टर में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धियों को सराहा, ‘मन की बात’ में देश के पहले प्राइवेट स्पेसशिप का किया जिक्र


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

2 minutes ago

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बना लूटपाट का केंद्र…! छोटे देशों की लीग्स से कर रहा अवैध ‘वसूली’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…

11 minutes ago

8वें वेतन आयोग का 1 साल पूरा…! सैलरी और पेंशन पर क्या है नई खबर? जानिए 5 बड़ी अपडेट्स

8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…

42 minutes ago

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

1 hour ago