देश

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी की खबरों पर गुरजीत सिंह औजला का पलटवार, बोले- पार्टी पूरी तरह एकजुट

Gurjeet Singh Aujla Statement: पंजाब में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति और पार्टी में गुटबाजी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पार्टी में किसी भी तरह के मतभेद या आपसी खींचतान की खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है. अमृतसर में मीडिया से बातचीत के दौरान औजला ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता एक मंच पर हैं. उन्होंने मीडिया और राजनीतिक विरोधियों को सलाह दी कि वे बेवजह की चर्चाओं के बजाय सकारात्मक बातों पर ध्यान दें.

सचिन पायलट के अमृतसर पहुंचने पर जुटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट, सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अमृतसर पहुंचे थे. इसी दौरान अमृतसर उत्तर से पूर्व विधायक ओपी सोनी के आवास पर एक विशेष ब्रेकफास्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें डॉ. राज कुमार वेरका समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. औजला ने कहा कि जब पार्टी के बड़े नेता किसी क्षेत्र में आते हैं तो कार्यकर्ताओं से मुलाकात करना सामान्य बात है. इस दौरान सभी नेताओं ने एक-दूसरे से बातचीत की और पार्टी की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की. साथ ही पंजाब की मौजूदा सरकार की नीतियों, स्थानीय समस्याओं और आने वाले समय में विपक्ष की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. उन्होंने साफ किया कि इस मुलाकात को पार्टी की गुटबाजी से जोड़कर देखना गलत है.

धालीवाल के बयान पर औजला का तंज, बोले- उन्हें रील बनाने का शौक

बातचीत के दौरान पत्रकारों ने जब औजला से आम आदमी पार्टी के अजनाला विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल के उस बयान को लेकर सवाल किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि चरणजीत सिंह चन्नी या राजा वड़िंग के आने से भी कांग्रेस खत्म होने से नहीं बच सकती, तो सांसद ने तीखी प्रतिक्रिया दी. औजला ने तंज कसते हुए कहा कि धालीवाल साहब को सोशल मीडिया पर रील बनाने का काफी शौक है और उनकी रीलें अच्छी बन जाती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि धालीवाल खुद पहले कांग्रेस में रह चुके हैं और उन्हें अच्छी तरह पता है कि कांग्रेस कितनी पुरानी पार्टी है और उसकी जड़ें कितनी मजबूत हैं. सांसद ने कहा कि वह किसी के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, लेकिन नेताओं के बयानों का असली जवाब जनता चुनाव के समय देगी. उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में अजनाला सीट से कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी.

गनमैन के बिना जनता के बीच निकलने की दी चुनौती

गुरजीत सिंह औजला ने कुलदीप सिंह धालीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पूरे पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी, तब उन्हें बिना गनमैन और सुरक्षाकर्मियों के जनता के बीच जाकर देखना चाहिए. इससे उन्हें खुद अंदाजा हो जाएगा कि लोगों के बीच उनके प्रति कितना रोष है. औजला के इस बयान को पंजाब की सियासत में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच बढ़ती जुबानी जंग के तौर पर देखा जा रहा है.

पंजाब में गैंगस्टरों के खौफ पर सरकार को घेरा

पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सांसद ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि अजनाला, अमृतसर, जंडियाला, मजीठा और डेरा बाबा नानक जैसे इलाकों में गैंगस्टरों का खौफ बना हुआ है. उनके मुताबिक, कई क्षेत्रों में अपराधियों का दबदबा बढ़ रहा है, लेकिन सरकार और स्थानीय विधायक के पास इस स्थिति का कोई ठोस जवाब नहीं है.

हर सीट पर चार-पांच दावेदार होना लोकतंत्र की खूबसूरती

कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की बढ़ती संख्या पर पूछे गए सवाल के जवाब में औजला ने कहा कि पार्टी के लगभग हर विधानसभा क्षेत्र में चार से पांच नेता टिकट की दावेदारी कर रहे हैं. उन्होंने इसे पार्टी की मजबूती और लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा बताया. औजला के मुताबिक, कांग्रेस में हर कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगने और आवेदन करने का पूरा अधिकार है. टिकट का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा, लेकिन दावेदारी करना किसी भी कार्यकर्ता का लोकतांत्रिक अधिकार है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

एशिया के सबसे प्रभावी नेताओं में प्रधानमंत्री मोदी दूसरे नंबर पर, लोवी इंस्टिट्यूट ने जारी की लिस्ट

भारत ने पूरी धमक के साथ एशिया में अपना इकबाल बुलंद किया है. हम इस…

37 minutes ago

भारत-नेपाल के रिश्तों में दिखी संस्कृति और आस्था की झलक, पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को भेंट किया त्रिवेणी का पवित्र जल

नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और…

45 minutes ago

सुरक्षित है या नहीं Bisleri का पानी? FSSAI ने लिया एक्शन, तो कंपनी ने दिया ये बड़ा बयान

FSSAI ने गोवा प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल दो अलग-अलग लैब टेस्ट में…

52 minutes ago

PM मोदी से सम्राट चौधरी तक, ओम बिरला को जन्मदिन पर नेताओं ने दी बधाई

Om Birla Birthday: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के…

58 minutes ago

‘बेटा, यह क्या हाल बना रखा है?’ संन्यासी बन घर पहुंचे बेटे को देख छलक पड़ी थीं मां, सीएम योगी का इमोशनल किस्सा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां के निधन के बाद 'योगी की पाती'…

2 hours ago

मुजफ्फरनगर में डबल मर्डर, घर के गेट पर पिता-पुत्र को गोलियों से भूना, हमलावर फरार

Muzaffarnagar Double Murder: मुजफ्फरनगर के दादूपुर गांव में बाइक सवार हमलावरों ने घर के गेट…

2 hours ago