देश

Gurugram Accident: गुरुग्राम में बड़ा हादसा, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराई थार, पांच की मौत

Gurugram Accident: हरियाणा के गुरुग्राम में तड़के भीषण हादसा हो गया. एक बेकाबू थार डिवाइडर से जा टकराई, जिससे 5 युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
यह भीषण हादसा शनिवार सुबह 4.30 बजे गुरुग्राम के झाड़सा फ्लाईओवर के पास हुआ. यूपी नंबर प्लेट की ब्लैक थार दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ओवरस्पीड होने के कारण थार बेकाबू हो गई और साइड पर एग्जिट 9 के डिवाइडर से जा टकराई.

डिवाइडर से इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि थार में सवार 6 में से 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई. गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. थार में तीन युवक और तीन युवतियां सवार थे. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक को नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया. पुलिस ने मृतकों और घायल के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है.

ये भी पढ़ें- नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ एससीओ युवा लेखक सम्मेलन 2025, डिजिटल युग में रचनात्मकता और संस्कृति पर हुई गहन चर्चा

तेज रफ्तार और ओवरटेक कारण

बता दें कि पिछले दिनों राजस्थान के टोंक में नेशनल हाईवे 148डी पर तारण गांव के पास रोडवेज की एक बस गहरे गड्ढे में पलट गई थी. रोडवेज की बस सवाई माधोपुर से टोंक की तरफ आ रही थी. इस दौरान ओवरटेक और तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

घायलों में कई को सिर और हड्डियों में गंभीर चोटें आईं, जबकि कुछ को हल्की चोटें लगीं. कोतवाली थाना प्रभारी भंवर लाल ने बताया कि हादसे में 25 लोग घायल हुए. बस सवाई माधोपुर से जयपुर जा रही थी. यात्रियों ने बताया कि हाईवे पर बस का नियंत्रण खो गया था, जिसके चलते बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस में करीब 48 लोग सवार थे. यह जयपुर की तरफ जा रही थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

5 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

5 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago