Gwalior Cyber Fraud
Gwalior Cyber Fraud: ग्वालियर शहर में साइबर ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है. थाटीपुर थाना क्षेत्र में ठगों ने फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग और डिस्काउंटेड IPO में निवेश के नाम पर एक रेलवे कर्मचारी से करीब 35 लाख 27 हजार रुपए की ठगी कर ली. आरोपियों ने फेसबुक पर विज्ञापन के जरिए पीड़ित से संपर्क किया और उसे अधिक मुनाफे का लालच देकर फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाए. इसके बाद अलग-अलग खातों में निवेश के नाम पर रकम ट्रांसफर कराई गई.
जानकारी के मुताबिक, रेलवे कर्मचारी ने फेसबुक पर ऑनलाइन ट्रेडिंग से संबंधित एक विज्ञापन देखा था. विज्ञापन में कम समय में भारी मुनाफे का दावा किया गया था. इसके बाद ठगों ने उससे संपर्क कर ऑनलाइन ट्रेडिंग और डिस्काउंटेड IPO में निवेश करने का झांसा दिया. आरोपियों ने विश्वास में लेने के लिए उसे फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया, जिसमें निवेश की गई रकम और उससे होने वाला कथित मुनाफा लगातार बढ़ता हुआ दिखाई देता रहा.
यह भी पढ़ें: अतीक परिवार का सियासी comeback! किस सीट से चुनाव लड़ेगा अतीक का बेटा? 1989 का गढ़ फिर से जीतने की तैयारी
फर्जी मुनाफा देखकर पीड़ित को निवेश पर भरोसा हो गया. ठगों के कहने पर उसने अलग-अलग समय में कुल 42 बार रकम ट्रांसफर की. इस तरह उसके खाते से कुल 35 लाख 27 हजार रुपए निकल गए. जब पीड़ित ने अपनी रकम और कथित मुनाफा वापस निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर उससे और पैसे मांगे.
इसके बाद पीड़ित को संदेह हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है. मामले की शिकायत थाटीपुर थाना पुलिस से की गई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब बैंक खातों, ट्रांजेक्शन और फर्जी ट्रेडिंग ऐप से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है.
भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…