दिल्ली के तीन मूर्ति-हाइफ़ा चौक पर राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच (RSJM) की ओर से हाइफ़ा विजय दिवस मनाया गया. इस अवसर पर आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं मंच के संरक्षक डॉ इंद्रेश कुमार ने कहा कि आज का भारत आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन चुका है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब किसी भी दबाव में निर्णय नहीं लेता. डॉ इंद्रेश कुमार ने कहा, ‘भारत विश्वगुरु था, है और रहेगा. अमेरिका, चीन, रूस या पाकिस्तान कोई भी शक्ति भारत पर अपनी मनमानी नहीं थोप सकती. भारत शांति का दूत है और दुनिया को शांति व विकास का संदेश देता आया है.’
भारत और इज़राइल की मित्रता को ऐतिहासिक बताते हुए डॉ इंद्रेश कुमार ने कहा कि जब भारत आज़ादी की लड़ाई लड़ रहा था, उसी समय भारतीय सैनिकों ने इज़राइल को ऑटोमन साम्राज्य से मुक्त कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यही मित्रता आज भी अटूट रूप से कायम है. डॉ इंद्रेश कुमार ने देशवासियों को नवरात्रा और जीएसटी में होने वाली कमी खुशी पर शुभकामनाएं और बधाई दी.
इस मौके पर भारत में इज़राइल के डिप्टी चीफ़ ऑफ़ मिशन फारेस साएब ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा, ‘भारत और इज़राइल की मित्रता अटूट है, इसे कोई कमज़ोर नहीं कर सकता. इज़राइल दुनिया में शांति चाहता है और भारत इस मिशन में उसका सशक्त सहयोगी है.’
राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जसबीर सिंह ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि यह आयोजन वर्षों से शहीदों के बलिदान और भारत-इज़राइल संबंधों को स्मरण करने के लिए किया जाता रहा है. धन्यवाद ज्ञापन मेजर जनरल सुरेश भट्टाचार्य ने किया.
कार्यक्रम में एनडीएमसी पदाधिकारियों सहित राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के दिल्ली चैप्टर के राजेश महाजन, एडवोकेट अभय तायल और एडवोकेट राजीव रंजन ने अतिथियों का स्वागत किया. इस अवसर पर प्रो. शिवाजी सरकार, एडवोकेट परवेश खन्ना, एडवोकेट अरुण कुमार, एडवोकेट बिरेन्द्र कुमार चौधरी, राजपाल सिंह, डॉ विवेक, डॉ छतर सिंह, जेएनयू की डॉ पूजा, मयंक शेखर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के सांस्कृतिक भाग में ले रिद्म समूह के राजीव मुखोपाध्याय और मुनमुन विश्वास के नेतृत्व में कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं. दिल्ली विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों का स्वागत विशेष परेड के साथ किया. संचालन वैशाली भाटिया और यशश्वी सिंह ने किया.
– भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…